Monday, November 16, 2026
Homeराज्यराजस्तानसहरौली में छप्परपोश मकान में आग लगी: 50 हजार रुपए नकद...

सहरौली में छप्परपोश मकान में आग लगी: 50 हजार रुपए नकद समेत अनाज, भूसा और घर का सामान जला – Dholpur News




धौलपुर जिले के सैंपऊ थाना क्षेत्र के सहरौली गांव में सोमवार शाम छप्परपोश मकान में आग लग गई। आग से 50 हजार रुपए नकद समेत घर का सामान जल गया। परिवार ने पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सहरौली निवासी किसान हरि सिंह कुशवाहा खेतों पर बने छप्परपोश मकान में परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार शाम मकान में आग लगी तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे बुझाने की कोशिश की। आग बुझाने के पर्याप्त साधन नहीं थे। ग्रामीणों के पहुंचने तक मकान का सामान जल चुका था। आग में अनाज, भूसा, पशुओं का चारा, ईंधन, बिस्तर, चारपाई और घर-गृहस्थी का अन्य सामान जल गया। सरपंच प्रतिनिधि बाबू सिंह परमार ने बताया कि आग तेजी से फैली और ग्रामीणों के पहुंचने से पहले परिवार का ज्यादातर सामान जल चुका था। आग के बाद परिवार के पास रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट है। परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। घटना की सूचना हल्का पटवारी अलका को दे दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का मुआयना कराकर परिवार को आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की मांग की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments