Monday, November 16, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशPDA ने तीन जगह 23 बीघे की अवैध प्लाटिंग तोड़ी: मंदरी...

PDA ने तीन जगह 23 बीघे की अवैध प्लाटिंग तोड़ी: मंदरी और गांजा में कार्रवाई; तीन लोगों के खिलाफ FIR की तैयारी – Prayagraj (Allahabad) News




प्रयागराज में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) की कार्रवाई जारी है। सोमवार, 16 नवंबर को जोन-2 की टीम ने तीन जगह करीब 23 बीघे जमीन पर की गई प्लाटिंग तोड़ी। टीम ने कॉलोनियों की सड़कें और दूसरे निर्माण भी हटाए। संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की तैयारी है। PDA के मुताबिक, पहली कार्रवाई मंदरी मौजा, परगना और तहसील सदर में हुई। बेगम बाजार, बमरौली निवासी इमरान और जीशान पुत्रगण जेई तथा इस्तशाम अहमद ने करीब 10 बीघे जमीन पर प्लाटिंग की थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर इसे तोड़ दिया। इसी मौजे में उमरी निवासी तारिक की करीब तीन बीघे जमीन पर की गई प्लाटिंग भी तोड़ी गई। तीसरी कार्रवाई गांजा मौजा, परगना और तहसील सदर में हुई। यहां कौशाम्बी के महगांव निवासी फाजिल जाफरी (मोनाल्ड) की करीब 10 बीघे जमीन पर की गई प्लाटिंग हटाई गई। तीनों जगह कुल करीब 23 बीघे जमीन पर कार्रवाई हुई। प्राधिकरण ने बताया कि संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए थानों में तहरीर दी जाएगी। PDA अधिकारियों के मुताबिक, शहर और आसपास बिना नक्शा पास कराए कॉलोनियां बनाने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। PDA ने निर्माणकर्ताओं और कॉलोनाइजरों से कहा है कि विकास कार्य शुरू करने से पहले तलपट मानचित्र मंजूर कराना जरूरी है। प्राधिकरण ने लोगों से बिना मंजूरी वाली कॉलोनियों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र (HFL) में भूखंड नहीं खरीदने की अपील की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments