धौलपुर के तीर्थराज मचकुंड सरोवर पर सोमवार सुबह छठ महापर्व संपन्न हुआ। अलसुबह से ही व्रती और श्रद्धालु सरोवर पहुंचने लगे। सुबह करीब 4:30 बजे से व्रती महिलाएं और पुरुष पानी में खड़े होकर उगते सूर्य का इंतजार करते रहे। सूर्योदय के बाद व्रतियों ने भगवान सूर्य को उषा अर्घ्य दिया और छठी मैया की पूजा की। इसके बाद प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया। इसी के साथ 4 दिवसीय छठ महापर्व का समापन हुआ। व्रतियों ने छठी मैया से अखंड सौभाग्य, संतान सुख, संतान की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया।
इस मौके पर पं. रामध्यान मिश्रा, मदन ठाकुर, अरुण झा, शंभू झा, पं. राहुल मिश्रा और अश्वनी ठाकुर सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
Source link

