Sunday, November 15, 2026
Homeराज्यराजस्तानबारां में सड़क सुरक्षा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम: कृषि उपज मंडी...

बारां में सड़क सुरक्षा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम: कृषि उपज मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और ऊंट गाड़ियों पर लगाए रिफ्लेक्टर – Baran News




बारां में नवंबर के तीसरे रविवार को वर्ल्ड रिमेम्बरेंस डे एवं राज्य सड़क सुरक्षा दिवस मनाया गया। कृषि उपज मंडी में हुए कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क हादसों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और ऊंट गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। आपातकालीन कर्मियों और एम्बुलेंस ड्राइवरों का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार को मिनी सचिवालय में बैठक हुई। इसमें नोडल अधिकारी नरेंद्र सिंह और जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा मौजूद रहे।
कृषि उपज मंडी परिसर में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान गुड समेरिटन, पीएम राहत और आयुष्मान जीवन रक्षा योजना की जानकारी दी गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments