जोधपुर शहर में आज तीन जगहों पर पथ संचलन निकलेगा। इसे लेकर तैयारियां भी पूरी हो चुकी है। इस दौरान सरसंघचालक मोहन भागवत भी इसका निरीक्षण करेंगे। इसे लेकर मोहन भागवत शनिवार को जोधपुर पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे शहर के जालोरी गेट पर मौजूद रहेंगे। वहां से निकलने वाले पथ संचलन का निरीक्षण करेंगे। आज शाम 4 बजे निकलेगा घोष संचलन कार्यक्रम के तहत 14 नवंबर को शाम 4 बजे शहर में भव्य घोष संचलन निकाला जाएगा। संचलन एक साथ तीन निर्धारित मार्गों से रवाना होगा, जो लगभग 50 मिनट में अपने स्थान पर पहुंचेगा। जालोरी गेट चौराहा पर जोधपुर की मरुधरा मातृशक्ति मंच की ओर से पथ संचलन का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान 51 बहनें कलश के साथ, 51 बहनें आरती के साथ, 50 बहनें रामायण पाठ, 5 बहनें योगासन का प्रर्दशन संचलन आने से पहले करेंगी और कुछ बहनें अहिल्याबाई, लक्ष्मीबाई, रानी अब्बका का वेश धारण कर संचलन का स्वागत करेंगी। 5 हजार स्वयंसेवकों के लिए की गई है व्यवस्था, रोजाना 6 से 7 घंटे प्रैक्टिस इस शिविर में 500 के करीब स्वयंसेवक पूरी व्यवस्था देख रहे हैं। इसके अलावा शिकारपुरा स्थित श्रीराजाराम आश्रम में बने मैदान को भी स्वयंसेवकों की ओर से तैयार किया गया है। इसमें जोधपुर प्रांत के करीब 5 हजार स्वयंसेवक हिस्सा ले रहे हैं। स्वयंसेवक रोजाना 6 से 7 घंटे तक घोष वंदन की तैयारियां करेंगे। स्वयंसेवक घोष वंदन के साथ अलग-अलग घोष रचनाएं भी बनाएंगे। इसका प्रदर्शन 15 नवंबर को समापन समारोह के दिन होगा।
Source link

