खैरथल-तिजारा में पंचायती राज चुनाव-2026 की ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 19 कर्मचारियों को जिला निर्वाचन प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। मतदान दलों की रवानगी के दौरान बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने पर जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश ने यह कार्रवाई की। शिक्षा, जलदाय और नगर परिषद के कर्मचारी शामिल जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, निलंबित कर्मचारियों में शिक्षा विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर परिषद और अन्य विभागों के कार्मिक शामिल हैं। इनमें प्रधानाचार्य, शिक्षक, वरिष्ठ अध्यापक, कनिष्ठ सहायक, पंचायत सहायक, सफाई कर्मचारी, प्रयोगशाला सहायक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं। निलंबित किए गए 19 कर्मचारियों की सूची निलंबन आदेश के अनुसार, सभी 19 कर्मचारियों का मुख्यालय जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय खैरथल-तिजारा स्थित नियंत्रण कक्ष निर्धारित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश ने कहा कि निर्वाचन कार्य बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही, अनुशासनहीनता या बिना सूचना अनुपस्थित रहने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चुनाव ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता और समयबद्धता के साथ निभाने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में भी इस तरह की लापरवाही सामने आने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link

