जोधपुर की खेड़ापा थाना पुलिस ने हत्या के मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी महेंद्र नट की गिरफ्तारी के बाद अब तक इस मामले में कुल 9 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। थाना इलाके के गांव बिराई में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। खेड़ापा थाने के बिराई गांव में 8 नवंबर को पिकअप से कुचलकर युवक बबलू नट की हत्या की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में खेड़ापा पुलिस ने 8 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौका तस्दीक कराया खेड़ापा थाने के सीआई लाखाराम जाखड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को आठों आरोपियों को बिराई गांव में घटनास्थल पर ले जाकर मौका तस्दीक कराई। इसके बाद सभी का बावड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मेडिकल कराया गया। पूछताछ के बाद पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस के मुताबिक, 8 नवंबर को बिराई निवासी बबलू पुत्र तहसीलदार नट को पिकअप से टक्कर मारी गई थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों और समाज के लोगों ने बावड़ी में नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन कर जाम लगाया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी महेंद्र पुत्र खेराज नट, निवासी बिराई, को पिकअप वाहन सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस की इस कार्रवाई मे थानाधिकारी पुलिस थाना खेड़ापा लाखाराम, एएसआई चिमनाराम, कॉन्स्टेबल महिपाल ग्वाला, रामकिशोर, कानाराम एवं ड्राइवर कन्हैयालाल की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। इनको किया गिरफ्तार ओमाराम पुत्र शौकिनराम, संजय उर्फ सिंजाराम पुत्र नन्दराम, बलवीर पुत्र शकुरराम, भूराराम पुत्र पाकिस्तान, वीरूराम पुत्र मदनराम, महेन्द्र पुत्र बन्नाराम, ओमाराम पुत्र कबाराम, रामजीवन पुत्र शौकिनराम।
Source link

