Saturday, November 14, 2026
Homeराज्यबिहारगयाजी में चित्रांश समाज ने शोभायात्रा निकाली: पंजाब के कलाकार शामिल...

गयाजी में चित्रांश समाज ने शोभायात्रा निकाली: पंजाब के कलाकार शामिल हुए; रुक्मिणी तालाब में प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन – Gayaji News




भगवान चित्रगुप्त की पूजा के बाद गुरुवार को गयाजी में चित्रांश समाज ने शोभायात्रा निकाली। इसमें ऊंट-घोड़े, सजी बग्घी, झांकियां, बैंड-बाजे, डीजे और पंजाब से आए कलाकार शामिल हुए। शोभायात्रा नई गोदाम से शुरू हुई और जीबी रोड होते हुए रुक्मिणी तालाब पहुंची। यहां भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन किया गया। रास्ते में श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते चले। शोभायात्रा देखने के लिए शहर के अलग-अलग मार्गों पर लोग जुटे। इसमें महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग और युवा शामिल हुए। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कुमार सहाय मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और जिला अध्यक्ष मोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुआ। पंजाब से आए कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। डीजे और बैंड-बाजे की धुन पर युवा झूमते दिखे। ऊंट, घोड़े, बग्घी और भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमाओं के साथ निकली झांकियां भी लोगों का ध्यान खींचती रहीं। शहरभर की प्रतिमाओं का एक साथ हुआ विसर्जन

इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि गयाजी शहर के विभिन्न मोहल्लों और स्थानों पर स्थापित भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमाओं का सामूहिक रूप से विसर्जन किया गया। चित्रगुप्त पूजा के अगले दिन सभी प्रतिमाओं को एकत्रित कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद रुक्मिणी तालाब में विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। समाज की एकजुटता और भाईचारे का दिया संदेश

इस मौके पर युवा नेता कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त की पूजा के बाद हर वर्ष सामूहिक विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस बार भी समाज के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई है। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान बड़ी संख्या में शोभायात्रा में शामिल हुए हैं। नई गोदाम से निकली यह यात्रा जीबी रोड होते हुए रुक्मिणी तालाब पहुंची, जहां सभी प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन किया गया। उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त से हम सभी की यही प्रार्थना है कि सबका कल्याण हो, सभी परिवारों में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे। अब छठ महापर्व की तैयारियों में जुटेगा समाज

भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमाओं के विसर्जन कार्यक्रम के बाद अब शहर में छठ महापर्व की तैयारियों को अंतिम रूप देने की तैयारी है। कुमार गौरव ने बताया कि अगले दिन सुबह से ही शहर के विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया जाएगा। घाटों पर साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने में सहयोग किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments