Sunday, August 2, 2026
Homeदेशविधानसभा उपचुनाव रिजल्ट लाइव: 5 में से 2 सीटों पर AAP आगे,...

विधानसभा उपचुनाव रिजल्ट लाइव: 5 में से 2 सीटों पर AAP आगे, भाजपा, कांग्रेस और TMC को 1-1 पर बढ़त


सुबह 11:30 का अपडेट- पंजाब-गुजरात में आप को शानदार बढ़त

विसावदर (गुजरात) में 14 राउंड की गिनती के बाद आप प्रत्याशी गोपाल इटालिया 10583 वोट से आगे है. आप को 50625 और भाजपा उम्मीदवार को 40042 वोट मिले हैं.

सुबह 10:30 बजे का अपडेट- दो सीट पर भाजपा आगे
गुजरात की दोनों सीटों पर भाजपा आगे है. विसावदर में वह करीब 1000 वोटों से आगे हैं वहीं कडी उसके उम्मीदवार 10 हजार से अधिक वोटों से आगे हैं. पंजाब की लुधियाना में आप के उम्मीदवार आठ हजार से अधिक वोटों से आगे हैं. पश्चिम बंगाल की कालीगंज में टीएमसी की उम्मीदवार करीब 4500 वोटों से आगे हैं और केरल में नीलांबुर में कांग्रेस उम्मीदवार भी पांच हजार से अधिका वोटों से आगे हैं.

सुबह 10:15 बजे का अपडेट
गुजरात की विसावदर सीट पर आप के गोपाल इटालिया पीछे हो गए हैं. वह भाजपा के किरीट पटेल से करीब 1000 वोटों से पीछे चल रहे हैं.

कुल पांच सीटों में से दो पर आप और एक-एक पर भाजपा, कांग्रेस और टीएमसी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

सुबह 10 बजे का अपडेट
नीलांबुर से कांग्रेस उम्मीदवार आगे- केरल की नीलांबुर सीट से कांग्रेस के अर्यादन शौकन, एस स्वराज से करीब 3900 वोटों से आगे चल रहे हैं.

लुधियाना में आप उम्मीदवार आगे- पंजाब की लुधियाना सीट पर आप उम्मीदवार संजीव आरोड़ा कांग्रेस के भरत भूषण आशू से करीब 2500 वोटों से आगे हैं.

कालीगंज से टीएमसी उम्मीदवार आगे- पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट से टीएमसी की अलिफा अहमद कांग्रेस की काबिलुद्दीन शेख से आगे चल रही हैं.

कडी से भाजपा उम्मीदवार आगे- गुजरात की इस दूसरी सीट से भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र चावड़ा आगे चल रहे हैं. वह कांग्रेस रमेश भाई चावड़ा से करीब 6800 वोटों से आगे हैं.

विसावदर में आप उम्मीदवार आगे- इस सीट पर आप के उम्मीदवार गोपाल इटालिया आगे चल रहे हैं. हालांकि उनकी बढ़त अभी मामूली है. वह भाजपा के किरीट पटेल से 391 वोटों से आगे हैं.

Assembly By Election by poll upchunav Results 2025 LIVE: देश के चार राज्यों गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार को शुरू हो गई. निर्वाचन आयोग के अनुसार गुजरात की विसावदर और कडी, केरल की नीलांबुर, पंजाब की लुधियाना पश्चिम और पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीटों पर 19 जून को मतदान हुआ था. आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई. इन उपचुनाव के नतीजे प्रमुख राजनीतिक दलों की साख की परीक्षा है. खासकर केरल और पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव को देखते हुए नतीजे काफी अहमियत रखेंगे.

ये पांच सीटें विधायकों के इस्तीफे या निधन के कारण खाली हुई थीं. गुजरात की कडी सीट भाजपा विधायक करसनभाई सोलंकी के निधन और विसावदर सीट आम आदमी पार्टी (आप) विधायक भूपेंद्रभाई भायानी के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई थी. केरल की नीलांबुर सीट एलडीएफ समर्थित विधायक पीवी अनवर के इस्तीफे और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के कारण खाली हुई थी. पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक नसीरुद्दीन अहमद के निधन के बाद रिक्त हुई थी.

प्रमुख उम्मीदवार और मुकाबला

गुजरात (विसावदर): भाजपा ने किरीट पटेल, कांग्रेस ने नितिन रणपारिया और आप ने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया को मैदान में उतारा है. यह सीट तीनों दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी है.

गुजरात (कडी): यहां भाजपा के राजेंद्र चावड़ा, कांग्रेस के रमेश चावड़ा और आप के जगदीश चावड़ा के बीच रोचक मुकाबला है. सभी उम्मीदवारों का एक ही उपनाम होने से यह सीट चर्चा में है.

केरल (नीलांबुर): एलडीएफ ने एम स्वराज, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने आर्यदान शौकत और भाजपा ने एडवोकेट मोहन जॉर्ज को उम्मीदवार बनाया है. यह सीट 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ एलडीएफ और विपक्षी यूडीएफ के लिए अहम है.

पंजाब (लुधियाना पश्चिम): आप ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा, कांग्रेस ने भारत भूषण आशु, भाजपा ने जीवन गुप्ता और शिरोमणि अकाली दल ने परुपकर सिंह घुम्मन को उतारा है. यह सीट आप के लिए प्रतिष्ठा का विषय है, क्योंकि यह उनके विधायक के निधन के बाद खाली हुई थी.

पश्चिम बंगाल (कालीगंज): टीएमसी और माकपा सत्ता को मजबूत करने की कोशिश में हैं, जबकि भाजपा इस सीट पर अपनी मौजूदगी बढ़ाने की जुगत में है. स्थानीय मुद्दों ने इस सीट को अहम बना दिया है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments