Wednesday, June 10, 2026
Homeदेशआईआईएससी सरकारी है या प्राइवेट? जेईई और नीट स्कोर से मिलता है...

आईआईएससी सरकारी है या प्राइवेट? जेईई और नीट स्कोर से मिलता है एडमिशन


Last Updated:

Is IISc Bangalore Private or Government: क्या आईआईएससी सरकारी है या प्राइवेट? जानिए बेंगलुरु में स्थित देश के नंबर-1 रिसर्च इंस्टीट्यूट में एडमिशन का तरीका, टॉप कोर्सेस, सालाना फीस, वर्ल्ड रैंकिंग और करोड़ों के प्लेसमेंट पैकेज से जुड़ी हर डिटेल.

Zoom

IISc Bangalore Private or Government: आईआईएससी के स्टेटस को लेकर लोग अक्सर कंफ्यूजन में रहते हैं

नई दिल्ली (Is IISc Private or Government). भारत में इंजीनियरिंग की बात पर अक्सर दिमाग में सबसे पहला नाम IIT का आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में एक ऐसा संस्थान भी है जो रैंकिंग, रिसर्च और प्लेसमेंट के मामले में कई बड़े-बड़े आईआईटी को भी पीछे छोड़ देता है? हम बात कर रहे हैं बेंगलुरु स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान यानी आईआईएससी की. यह साइंस, रिसर्च और एडवांस इंजीनियरिंग का सबसे प्रतिष्ठित केंद्र है. अगर आप सिर्फ कोई साधारण नौकरी करने के बजाय वैज्ञानिक बनना चाहते हैं तो यह संस्थान सपनों की दुनिया जैसा है.

स्टूडेंट्स के मन में आईआईएससी को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं. क्या यह सरकारी संस्थान है या प्राइवेट? क्या यहां सिर्फ पीएचडी वाले पढ़ सकते हैं या 12वीं के बाद भी एंट्री मिलती है? इस हाई-क्लास इंस्टीट्यूट में एडमिशन का पूरा गणित क्या है? हरे-भरे कैंपस में फैले इस संस्थान का इतिहास देश की आजादी से भी पुराना है. इसकी नींव महान उद्योगपति जमशेदजी टाटा और मैसूर के महाराजा के सहयोग से रखी गई थी. जानिए आईआईएससी सरकारी है या प्राइवेट, यहां किस कोर्स की पढ़ाई कर सकते हैं, एडमिशन कैसे मिलेगा और फीस कितनी है.

Is IISC Private or Government: आईआईएससी सरकारी है या प्राइवेट? दूर करें सबसे बड़ी उलझन

आईआईएससी बेंगलुरु (IISc Bangalore) पूरी तरह से पब्लिक यानी सरकारी मानद विश्वविद्यालय (Deemed Public Research University) है. यह भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत काम करता है. इसे इंस्टीट्यूट ऑफ एमीनेंस (Institute of Eminence) का दर्जा भी हासिल है. इसका सीधा मतलब होता है कि इसे सरकार की तरफ से रिसर्च और नए आविष्कारों के लिए भारी-भरकम फंड और स्वायत्तता (Autonomy) मिलती है.

आईआईएससी की रैंकिंग, बड़े-बड़े आईआईटी भी रह जाते हैं पीछे

रैंकिंग के मामले में आईआईएससी का रुतबा पूरी दुनिया में है:

  • NIRF रैंकिंग: भारत सरकार की एनआईआरएफ रैंकिंग में आईआईएससी बेंगलुरु लगातार कई सालों से ‘यूनिवर्सिटी कैटेगरी’ और ‘रिसर्च कैटेगरी’ में नंबर-1 के पायदान पर काबिज है.
  • ग्लोबल रैंकिंग: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (QS World University Rankings) की बात करें तो रिसर्च और प्रति फैकल्टी साइटेशन के मामले में IISc दुनिया के टॉप संस्थानों में गिना जाता है.

आईआईएससी में कौन से कोर्स हैं?

शुरुआत में आईआईएससी केवल पोस्ट-ग्रेजुएट और रिसर्च के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यहां अंडरग्रेजुएट कोर्सेस भी बेहद लोकप्रिय हैं. मुख्य रूप से यहां 3 लेवल पर कोर्स होते हैं:

  1. अंडरग्रेजुएट (UG): 12वीं के बाद स्टूडेंट्स 4 साल के Bachelor of Science (Research) कोर्स या 4 साल के BTech in Mathematics and Computing में एडमिशन ले सकते हैं.
  2. पोस्ट-ग्रेजुएट (PG): इसमें एमटेक, M.Des (डिजाइन) और मास्टर ऑफ मैनेजमेंट जैसे प्रोफेशनल कोर्स शामिल हैं.
  3. रिसर्च (PhD/Integrated PhD): साइंस और इंजीनियरिंग के अलग-अलग विषयों में वर्ल्ड-क्लास रिसर्च और पीएचडी प्रोग्राम्स.

आईआईएससी में एडमिशन कैसे मिलता है?

आईआईएससी में एडमिशन के लिए कोई अलग परीक्षा नहीं होती, बल्कि यह देश के सबसे कठिन नेशनल लेवल एग्जाम्स का स्कोर स्वीकार करता है:

  • 12वीं के बाद (बीएससी रिसर्च/बीटेक): इसके लिए जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड या नीट यूजी परीक्षा में बहुत ऊंची रैंक लानी होगी. बीटेक (मैथ्स एंड कंप्यूटिंग) के लिए सिर्फ जेईई एडवांस्ड का स्कोर ही मान्य होता है.
  • एमटेक/पीजी के लिए: इसके लिए स्टूडेंट्स को गेट (Graduate Aptitude Test in Engineering) या CEED (डिजाइन के लिए) परीक्षा पास करनी होती है.
  • पीएचडी के लिए: CSIR-NET, यूजीसी नेट या गेट परीक्षा क्वॉलिफाई करने के बाद कठिन इंटरव्यू पास करना होता है.

आईआईएससी की फीस कितनी है?

सरकारी संस्थान होने के नाते आईआईएससी की फीस प्राइवेट कॉलेजों के मुकाबले बेहद कम है:

  • बीएससी (रिसर्च)/बीटेक: इसकी सालाना ट्यूशन फीस लगभग 30,000 से 50,000 रुपये के बीच होती है (हॉस्टल और अन्य चार्ज मिलाकर यह थोड़ा बदल सकता है).
  • एमटेक/पीएचडी: इसकी सालाना फीस भी लगभग 35,000 से 40,000 रुपये के आस-पास बैठती है.
  • स्कॉलरशिप से राहत: यहां पढ़ने वाले लगभग हर रिसर्च और एमटेक स्टूडेंट को सरकार की तरफ से हर महीने भारी-भरकम स्टाइपेंड/स्कॉलरशिप (12,400 से लेकर 37,000+ रुपये प्रति माह तक) मिलती है, जिससे पढ़ाई का खर्च खुद-ब-खुद निकल जाता है.

आईआईएससी का प्लेसमेंट कैसा है?

आईआईएससी के स्टूडेंट्स की डिमांड पूरी दुनिया में है. यह भले ही रिसर्च इंस्टीट्यूट है, लेकिन इसका प्लेसमेंट सेल (OCCaP) दिग्गज कंपनियों को कैंपस में बुलाता है:

  • औसत पैकेज: एमटेक और बीटेक के स्टूडेंट्स का औसत पैकेज 20 लाख से 30 लाख रुपये सालाना के बीच होता है. मैनेजमेंट कोर्स के लिए भी यह पैकेज शानदार रहता है.
  • हाईएस्ट पैकेज: अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की तरफ से यहां के स्टूडेंट्स को 1 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये सालाना तक के भी ऑफर मिलते हैं. गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एमेजॉन, एपल और इसरो (ISRO) जैसी संस्थाएं यहां से सीधे हायरिंग करती हैं.

About the Author

authorimg

Deepali PorwalSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments