Thursday, July 2, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशनाबालिग को फोन पर धमका रहा क्रीमिनल बॉयफ्रेंड: 21 लाख की...

नाबालिग को फोन पर धमका रहा क्रीमिनल बॉयफ्रेंड: 21 लाख की ठगी के आरोपी पर 10 हजार का इनाम; गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पहुंची पुलिस – Gwalior News




ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा को इमोशनल ब्लैकमेल कर उसके घर से 21 लाख रुपए के जेवर और नकदी हड़पने वाले फरार आरोपी आदित्य भदौरिया को लेकर नए खुलासे हुए हैं। ऑनलाइन सट्टे का आदी आरोपी अब पीड़ित छात्रा और उसके परिवार पर राजीनामा करने का दबाव बना रहा है और उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी धर्मवीर सिंह ने आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। मोबाइल लोकेशन दिल्ली में मिलने के बाद महाराजपुरा थाना पुलिस की विशेष टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली रवाना हो गई है। 16 आपराधिक मामले दर्ज पुलिस जांच में सामने आया कि आदित्य भदौरिया आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से लूट, अवैध वसूली (अड़ीबाजी), जानलेवा हमला और सट्टेबाजी समेत कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। केस दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा है। एक्सीडेंट का झूठ बोलकर खाली कराया लॉकर पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी नाबालिग बेटी की दोस्ती पड़ोस में रहने वाले आदित्य से थी। 4 मई 2026 को आरोपी ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर दावा किया कि उसका गंभीर एक्सीडेंट हो गया है और इलाज के लिए तुरंत पैसों की जरूरत है। दोस्त की जान बचाने की बात पर भरोसा कर छात्रा ने घर की अलमारी का लॉकर खोलकर 1 लाख रुपए नकद और करीब 20 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर निकालकर आरोपी को दे दिए। आरोपी ने दो दिन में सब लौटाने का वादा किया था। 15 दिन बाद खुला पूरा मामला करीब 15 दिन बाद जब छात्रा की मां ने लॉकर खोला तो वह खाली मिला। पूछताछ में छात्रा ने पूरी घटना बता दी। जब परिवार ने आरोपी से जेवर वापस मांगे तो उसने स्वीकार किया कि उसका कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ था। उसने बताया कि वह ऑनलाइन सट्टे में पैसे और जेवर हार चुका है तथा जेवर बेच या गिरवी रख चुका है। आरोपी ने 2 जून तक सामान लौटाने का भरोसा दिया, लेकिन बाद में फोन बंद कर फरार हो गया। अब दे रहा जान से मारने की धमकी पुलिस के अनुसार फरारी के दौरान भी आरोपी पीड़ित छात्रा और उसके परिवार को लगातार धमका रहा है। वह केस वापस लेने और राजीनामा करने का दबाव बना रहा है। महाराजपुरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ 16 मामले दर्ज हैं। वह लगातार पीड़ित पक्ष को धमका रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है और पुलिस टीम दिल्ली भेजी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments