Last Updated:
BHU Admission 2025: सीयूईटी 2025 परीक्षा में कम मार्क्स हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है. यूजीसी के निर्देश पर अब बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में मेरिट के आधार पर एडमिशन मिलेगा.
BHU Admission 2025: यूजीसी ने बीएचयू को खाली सीटें भरने का निर्देश दियानई दिल्ली (BHU Admission 2025). कई बार परीक्षा की अच्छी तैयारी के बावजूद रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं आता. जब बात सीयूईटी जैसे एंट्रेंस टेस्ट की हो तो थोड़ी सी कमी पूरी मेहनत पर पानी फेर देती है. ऐसे में स्टूडेंट्स के सामने सवाल खड़ा हो जाता है- अब क्या? इस बार बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) ने छात्रों की इस चिंता को थोड़ा कम कर दिया है. अब UG और PG कोर्स की खाली सीटों पर दाखिला लेने के लिए सिर्फ CUET स्कोर ही नहीं, बल्कि मेरिट यानी 12वीं या ग्रेजुएशन के अंकों को भी महत्व दिया जाएगा.
आसान हुई बीएचयू में एडमिशन की राह
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की खाली सीटों को मेरिट के आधार पर भरा जाएगा. इसका मतलब है कि अगर किसी कोर्स में सीयूईटी स्कोर के जरिए सीटें नहीं भर पाई हैं तो यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स के 12वीं या ग्रेजुएशन के अंकों के हिसाब से डायरेक्ट एडमिशन दे सकती है.
बीएचयू में कितनी सीटें खाली हैं?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार बीएचयू के विभिन्न कोर्सेस में हजारों सीटें अब भी खाली हैं.
यूजी कोर्स: 9,200 सीट्स में से अब भी अच्छी-खासी संख्या बची हुई है.
समझ लें यूजीसी की गाइडलाइन
यूजीसी के सचिव मनीष आर. जोशी ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में सीयूईटी स्कोर पर एडमिशन अनिवार्य रहेगा, लेकिन इस साल खाली सीटों को मेरिट के आधार पर भरने की अनुमति है. इसका सीधा मतलब है कि स्टूडेंट्स इस साल राहत की सांस ले सकते हैं. उन्हें फिल्हाल परेशान होने की जरूरत नहीं है. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में सीटें खाली हैं. ऐसे में एडमिशन का मौका अब भी बना हुआ है.
स्टूडेंट्स को इससे क्या फायदा मिलेगा?
About the Author
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h…और पढ़ें
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h… और पढ़ें

