उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 गुरुवार से जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गई है। यह परीक्षा तीन दिनों तक चलेगी, जिसमें कुल 25,800 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहले दिन उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से आयोजित की गई। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले तक केंद्रों में प्रवेश दिया गया, जहां गेट पर उनकी सघन जांच और पहचान पत्रों का सत्यापन किया गया। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इन कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है, जहां से पूरी परीक्षा की निगरानी की जा रही है। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में कैमरों की निगरानी के साथ दो से तीन कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। एक घंटा पहले पहुंचने की अपील, गेट बंद होने का तय समय जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि पहली पाली के लिए परीक्षा केंद्र का गेट सुबह 8:45 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:45 बजे बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें। जानें तीन दिन का पूरा परीक्षा कार्यक्रम परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 2 जुलाई को उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा हुई। 3 जुलाई को पहली पाली में उच्च प्राथमिक स्तर और दूसरी पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। 4 जुलाई को पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा परीक्षा के दिन विशेष अवकाश बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. पूनम मिश्रा ने जानकारी दी कि शासन के निर्देशानुसार, इस वर्ष टीईटी में शामिल होने वाले कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं को परीक्षा वाले दिन एक दिन का विशेष अवकाश दिया जाएगा। यह व्यवस्था पहले नहीं थी। प्रशासन ने दोहराया है कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और कड़ी निगरानी में संपन्न कराया जाएगा।
Source link
अम्बेडकरनगर में 12 केंद्रों पर 25,800 अभ्यर्थी होंगे शामिल: यूपी टीईटी परीक्षा शुरू, पहले दिन उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा – Ambedkarnagar News
RELATED ARTICLES

