Sunday, August 9, 2026
Homeलाइफस्टाइलक्या फेस एक्सरसाइज से चेहरा पतला हो जाता है? जानें मिथ और...

क्या फेस एक्सरसाइज से चेहरा पतला हो जाता है? जानें मिथ और फैक्ट


चेहरे पर दिख रहे फैट को घटाने के लिए आप फेस एक्सरसाइज पर भरोसा करती हैं या दिनभर च्यूइंगम चबाती हैं तो रुकें! ये पूरी तरह से मिथ है कि केवल शरीर के एक हिस्से के लिए एक्सरसाइज करने से वहां का फैट घट जाएगा। जानें फेस फैट घटाने से जुड़े मिथ और फैक्ट।

काफी सारे लोगों को लगता है कि शरीर के किसी एक हिस्से का फैट हटाने के लिए केवल उतनी जगह की एक्सरसाइज करने से सारा फैट गायब हो जाएगा। जबकि ये पूरी तरह से मिथ है जैसे कि फेस एक्सरसाइज करने या फिर च्यूंगम चबाने से चेहरे का मोटापा खत्म हो जाएगा। दरअसल, सच्चाई ये है कि चेहरे पर फैट पूरे बॉडी फैट का कुछ हिस्सा होता है और कई बार ये जेनेटिक भी रहता है। केवल चेहरे पर फैट जमा होगा और ये केवल फेस एक्सरसाइज करने से चला जाएगा ऐसा होना पूरी तरह से मिथ है। अगर आप भी सोचती हैं कि फेस योगा या फेस एक्सरसाइज करने से चेहरे का फैट चला जाएगा तो इस फैक्ट को जरूर जान लें।

क्या है फेस फैट से जुड़ा फैक्ट

किसी एक बॉडी पार्ट की एक्सरसाइज करने से वहां का सारा फैट खत्म हो जाएगा ये गलतफहमी काफी सारे लोगों को होती है। जबकि साइंटिफिक स्टडीज दिखाती हैं कि फैट लॉस पूरी बॉडी में एक समान रूप से होता है, जब आप कैलोरी कम खाते हैं। केवल एक स्पॉट जैसे जॉलाइन या फिर चिक्स की मसाज करने से फैस का फैट नहीं जाता।

चेहरे के फैट के लिए आपकी डाइट भी होती है जिम्मेदार

शरीर के बाकी हिस्सों की तरह ही फेस के फैट के लिए भी आपकी डाइट ही जिम्मेदार होती है। ज्यादा मात्रा में नमक और चीनी खाने से शरीर में वाटर रिटेंशन होता है। जो चेहरे को ज्यादा पफी दिखाता है। बैलेंस डाइट जिसमे साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और सही मात्रा में हाइड्रेशन से ब्लोटिंग को कम करने में मदद मिलती है और स्किन टोन भी अच्छी होती है।

एक्सरसाइज से पूरे शरीर का फैट लॉस होता है

अगर आप हर दिन एक्सरसाइज करते हैं। कॉर्डियो, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और लगातार वर्कआउट से ना केवल पूरी बॉडी का फैट कम होता है बल्कि धीरे-धीरे ये चेहरे पर भी असर दिखाता है। आपका फेस लगातार एक्सरसाइज के असर से ज्यादा स्लिम दिखने लगता है कोई भी एक्सरसाइज सीधे आपके मोटे गाल को पतला नहीं कर सकते बल्कि जब आपके पूरे बॉडी का फैट कम होता है तो चेहरे के फीचर्स जॉलाइन, चिक्स और नोज ज्यादा शार्प नजर आने लगते हैं।

गलत आदतों से चेहरे पर दिखता है फैट

जब आप पर्याप्त मात्रा में नहीं सोते हैं तो कॉर्टिसोल बढ़ता है और ये शरीर में फैट स्टोरेज और पफीनेस को बढ़ाता है।

वहीं पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते तो इससे शरीर में वाटर रिटेंशन होता है और स्किन पर भी इसका असर दिखता है।

तो चेहरे का फैट घटाने में क्या असर दिखाता है?

चेहरे के फैट यानि फेस फैट को घटाना है तो ये चीजें असर दिखाती हैं-

1- चेहरे के फैट को घटाना है तो डाइट और एक्सरसाइज से कैलोरी को घटाएं

2- प्रोसेस्ड फूड की बजाय साबुत अनाज पर फोकस करें

3- अगर फैट लॉस चाहती हैं तो अपने वर्कआउट रूटीन को नियमित रखें

4- हर दिन 7-9 घंटे की नींद जरूर लें

5- अपने स्ट्रेस को कम करने की कोशिश करें

6- एल्कोहल से दूरी बनाकर रखें

क्योंकि चेहरे के फैट को घटाना कोई ट्रिक नहीं है बल्कि ये पूरी हेल्थ पर निर्भर करता है। च्यूइंगम चबाने या केवल फेस एक्सरसाइज करने से कुछ नही होगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments