Monday, October 19, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशहत्या के विरोध में गढ़ाकोटा में चक्काजाम जाम: आरोपियों के मकानों...

हत्या के विरोध में गढ़ाकोटा में चक्काजाम जाम: आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग; समझाइश के बाद माने परिजन – Sagar News




दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के सैमरा बुजुर्ग गांव के पास रविवार की शाम गढ़ाकोटा निवासी 35 वर्षीय परम उर्फ रिक्कू यादव की मारपीट कर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार, मृतक परम जब बाइक से अपने घर लौट रहा था। तभी कुछ लोगों ने रास्ते में उसकी बाइक के आगे कार अड़ाकर उसे गिरा दिया। धारदार हथियारों से हमला किया। जिसमें वह गंभीर घायल हुआ। घटना के बाद मृतक के भाई ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल परम यादव को पथरिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर दमोह एएसपी मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। सड़क पर शव रखकर बैठे परिजन घटनाक्रम के विरोध में सोमवार को आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने गढ़ाकोटा बस स्टैंड के सागर-गढाकोटा मार्ग पर सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश दी। लेकिन परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री और रहली विधायक गोपाल भार्गव मौके पर पहुंचे। परिजन से बात कर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। आरोपियों के अवैध अतिक्रमण की जांच कराने और कार्रवाई करने की बात कही। जिसके बाद परिजन माने और चक्काजाम खत्म किया। शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments