मुजफ्फरपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों के साथ उसे पकड़ा। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) मुजफ्फरपुर के निर्देश पर कच्ची पक्की ओपी की थानेदार सब इंस्पेक्टर पुष्पा कुमारी के नेतृत्व में की गई। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। पुलिस को 19 अक्टूबर 2026 को चकभिखी गांव में एक घर में अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी की। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस अवैध कारोबार के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगालने में लगी है। भारी मात्रा में गांजा और स्मैक बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से अवैध मादक पदार्थों की खेप बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के पास से गांजा की 37 पुड़िया और स्मैक की 22 पुड़िया बरामद की हैं। इसके अलावा, तलाशी के दौरान मौके से 120 रुपये नकद भी जप्त किए गए हैं। पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मच गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान और आगे की कार्रवाई पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गणेश राय के रूप में हुई है, जो कच्ची पक्की ओपी थाना क्षेत्र, जिला मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। इस संबंध में कच्ची पक्की ओपी (सदर थाना) में कांड संख्या-985/26 दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के पुराने आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह पहले भी इस तरह के अवैध धंधों में संलिप्त रहा है या नहीं। फिलहाल पुलिस मामले में अग्रतर कार्रवाई कर रही है और अन्य संलिप्त तस्करों की संलिप्तता की भी गहराई से जांच की जा रही है।
Source link

