Friday, July 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशअखिलेश की न्यायिक अभिरक्षा बढ़ाने के लिए अर्जी दाखिल: कोतवाली और...

अखिलेश की न्यायिक अभिरक्षा बढ़ाने के लिए अर्जी दाखिल: कोतवाली और नौबस्ता पुलिस ने दाखिल की याचिका, कल होगी सुनवाई – Kanpur News



एडवोकेट अखिलेश दुबे के खिलाफ आज नौबस्ता और कोतवाली थाने की पुलिस ने अलग–अलग मामलों में न्यायिक अभिरक्षा बढ़ाने की अर्जी सीजेएम सूरज मिश्रा की कोर्ट में दाखिल की। कोर्ट ने अखिलेश दुबे को तलब करते हुए 19 अगस्त की तारीख तय की है। बता दें कि भाजपा नेता को

.

वहीं राजा यायति के किले पर अवैध कब्जे की शिकायत से नाराज होकर फर्जी मुकदमे दर्ज करा कर वसूली करने के मामले में पुलिस ने रिमांड याचिका दाखिल की है। मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने 19 अगस्त की तारीख तय की।

केस-1

झूठे रेप केस के मुकदमे में फंसा कर 50 लाख रंगदारी मांगने के मामले में भाजपा नेता रवि सतीजा ने बर्रा थाने में एडवोकेट अखिलेश दुबे और आयुष मिश्रा उर्फ लवी, टोनू यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अखिलेश दुबे और लवी को रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी की धाराओं में रिमांड मंजूर करते हुए 14 दिन के लिए जेल भेजा था।

नौबस्ता पुलिस ने बढ़ाई ये धाराएं

मामले की जांच नौबस्ता इंस्पेक्टर शरद तिलारा को सौंपी गई थी। विवेचक की ओर से आज मुकदमे में बीएनएस की धारा 308 (7) किसी व्यक्ति पर गंभीर अपराध का आरोप लगाकर जबरन वसूली करने के प्रयास व धारा 61 (2) आपराधिक षडयंत्र रचने की बढ़ोत्तरी की।

केस-2

वहीं हिस्ट्रीशीटर और उसके गिरोह द्वारा राजा ययाति के किले पर कब्जा करने की शिकायत पर अधिवक्ता को फर्जी रेप केस में फंसवा कर 10 लाख की जबरन वसूली के मामले के मामले में कोतवाली पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की।

नाराज अखिलेश ने दर्ज कराया था झूठा रेप केस

कोतवाली थाने में एडवोकेट अखिलेश दुबे, हिस्ट्रीशीटर मो. आसिम उर्फ पप्पू स्मार्ट, आमिर बिच्छू, मो. शोएब, जैन कालिया समेत 10 लोगों के खिलाफ कोतवाली में जबरन वसूली, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें वादी अधिवक्ता ने बताया था कि राजा ययाति के किले पर कब्जे के मामले में शिकायत करने पर अखिलेश दुबे ने कल्याणपुर और नौबस्ता थाने में कोर्ट के आदेश पर रेप का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमों से छुटकारा पाने के लिए 10 लाख रुपयों की मांग की गई।

प्रोटेस्ट दाखिल करने के बदले मांगे थे 10 लाख

पुलिस ने जांच में मामला फर्जी पाते हुए अंतिम रिपोर्ट दाखिल की, जिसके बाद अखिलेश दुबे ने उन्हें वाट्सएप काल कार्यालय बुलाया और मुकदमों में प्रोटेस्ट दाखिल करने के एवज में 10 लाख रुपए मांगे। जिसके बाद उन्होंने एक लाख रुपए दिए थे। मामले की जांच कोतवाली में तैनात दरोगा गणेश प्रकाश कर रहे थे।

सीजेएम कोर्ट में कल होगी सुनवाई

आज भाजपा नेता से रंगदारी मांगने के मुकदमों में धाराओं की बढ़ोत्तरी और अधिवक्ता से जबरन वसूली के मामले में पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा के लिए सीजेएम सूरज मिश्र की कोर्ट में अर्जी दाखिल की। कोर्ट ने दोनों मामलों की सुनवाई के लिए एडवोकेट अखिलेश दुबे को 19 अगस्त को तलब किया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments