Last Updated:
अनिरुद्धाचार्य के 25 साल की ऊपर की लड़कियों पर, जो विवादित बयान दिया, उस पर दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने आपत्ति जताई. अनिरुद्धाचार्य को देशद्रोही बताया. खुशबू ने उन्हें मारने की बात भी कही. खुशबू का यह वीडि…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- अनिरुद्धाचार्य के बयान पर खुशबू पाटनी ने आपत्ति जताई.
- खुशबू ने अनिरुद्धाचार्य को राष्ट्र विरोधी बताया.
- खुशबू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मुंबई. बॉलीवु़ड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और भारतीय सेना की पूर्व मेजर खुशबू पाटनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में खुशबू आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य को फटकार लगाती नजर आ रही हैं. कुछ दिन पहले अनिरुद्धाचार्य ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं के खिलाफ विवादित कमेंट किया था, जिस पर खूब विवाद हुआ. अनिरुद्धाचार्य की आलोचना हुई, तो उन्होंने माफी भी मांगी. इस बीच, खुशबू ने अनिरुद्धाचार्य को राष्ट्र विरोधी बताया.
खुशबू पाटानी एक फिटनेस कोच और इनफ्लुएंसर है. वायरल वीडियो में खुशबू पटानी कह रही हैं, “कहता है कि 25 साल की ऊपर की जो महिलाएं हैं, सारी नहीं कुछ, जो लिव इन में रहती हैं, वो मुंह मारकर आती हैं. चार-पांच साल. अगर मेरे सामने होता तो मैं उसे समझा देती कि मुंह मारने का मतलब क्या होता है. मैं उसेहे साफ-साफ समझा देती. ये लोग राष्ट्रविरोधी हैं…”
पूर्व मेजर और दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी ने जमकर पेLA पाखंडी अनिरुद्धचार्य को
इस पाखंडी का संपूर्ण समाज से बहिष्कार होना चाहिए यह महिला विरोधी नीचे पुरुष है मानसिक रोगी pic.twitter.com/QBb8Rw8yFP