Saturday, August 1, 2026
HomeबॉलीवुडNational Film Awards 2025: शाहरुख खान संग विक्रांत मैसी बने बेस्ट एक्टर,...

National Film Awards 2025: शाहरुख खान संग विक्रांत मैसी बने बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब रानी मुखर्जी के नाम


नई दिल्ली: 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विजेताओं का ऐलान शुरू हो चुका है, जो साल 2023 के लिए है. शाहरुख खान को ‘जवान’ और विक्रांत मैसी को ’12th फेल’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला. रानी मुखर्जी को ‘नॉर्वे वर्सेज मिसेज चटर्जी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला.  नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में शाम 6 बजे से जूरी मेंबर्स ने विजेताओं का ऐलान किया. विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ ने बेस्ट मेकअप और बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर सहित 3 कैटेगरी में अवॉर्ड अपने नाम किए.

विक्रांत मैसी को फिल्म ’12th फेल’ के लिए सराहना मिली थी. वरिष्ठ पत्रकार सुभाष के झा ने एक सूत्र के हवाले से कहा, ‘विक्रांत मैसी की परफॉर्मेंस ’12th फेल’ में उन्हें नेशनल पुरस्कार दिला रहा है, यह तय है.’ सूत्र ने यह भी बताया, ‘बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल पुरस्कार के लिए रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में अपने रोल के लिए मजबूत दावेदार हैं और साउथ सिनेमा की दो एक्ट्रेसेज भी इस दौड़ में हैं.’

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ’12th फेल’ ने बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता है. 12th फेल आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के जीवन की कहानी है. विक्रांत मैसी ने अहम किरदार निभाया है

‘केरल स्टोरी’ को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड: सुदीप्तो सेन ने ‘केरल स्टोरी’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता है. सपोर्टिंग रोल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड उर्वशी को उल्लोजुक्कु (अंडरकरंट) और जानकी बोडीवाला को वश (हिप्नोसिस) के लिए दिया गया है. सपोर्टिंग रोल में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार भी दो सितारों- विजयाराघवन को ‘पूकालम’ और मुथुपेट्टई सोमु भास्कर को ‘पार्किंग’ के लिए दिया गया.

बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट अवॉर्ड के 5 विनर: बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवॉर्ड ‘गांधी तथा चेत्तु’ के लिए सुकृति वेनी, ‘जिप्सी’ के लिए कबीर खंडारे और ‘नाल 2’ के लिए तृषा थोसर, श्रीनिवास पोकले और भार्गव जगताप ने जीता है. बेस्ट चिल्डरन फिल्म अवॉर्ड भी ‘नाल 2’ ने जीता है.

विक्रांत मैसी हमेशा से जीतना चाहते थे अवॉर्ड: विक्रांत मैसी के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतना एक सपने का सच होने जैसा है. एक्टर ने ‘न्यूज18 शोशा’ को बताया था, ‘मैं बचपन से एक्टर बनना चाहता था, मैंने हमेशा नेशनल अवॉर्ड जीतना चाहा, क्योंकि यह भारत में एक एक्टर के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है, राष्ट्रपति द्वारा अवॉर्ड मिलना.’

नेकल (मलयालम) का अवॉर्ड शो में विशेष मेंशन हुआ. बेस्ट संगीत निर्देशक का पुरस्कार THE FIRST FILM(हिंदी) को मिला. बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का पुरस्कार लिटिल विंग (तमिल) को मिला. बेस्ट साउंड डिजाइन का पुरस्कार ‘धुंधगिरी के फूल'(हिंदी) ने जीता.बेस्ट एडिटर का पुरस्कार मूविंग फोकस(अग्रेजी ) को मिला.

विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ ने जीते बेस्ट मेकअप और कॉस्ट्यूम अवॉर्ड्स: विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ ने बेस्ट मेकअप और बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर अवॉर्ड्स जीते हैं. श्रीकांत देसाई ने मेकअप के लिए अवॉर्ड जीता है, जबकि सचिन लोवालेकर, दिव्या गंभीर और निधि गंभीर ने कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए अवॉर्ड जीता है. ‘सैम बहादुर’ ने नेशनल, सोशल और इन्वॉयर्नमेंटल मूल्यों को बढ़ावा देने वाली बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी जीता. फिल्म की तीसरी जीत है.

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने जीता बेस्ट कोरियोग्राफी अवॉर्ड: वैभवी मर्चेंट ने आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी अवॉर्ड जीता है. ‘एनिमल’ के हर्षवर्धन रमेश्वर ने फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन अवॉर्ड जीता है. उन्होंने यह अवॉर्ड ‘वाथी’ के जीवी प्रकाश कुमार के साथ साझा किया है, जिन्होंने फिल्म के गानों के लिए यह अवॉर्ड जीता है.

सान्या मल्होत्रा की ‘कटहल’ ने जीता बेस्ट हिंदी फिल्म अवॉर्ड: सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘कटहल: ए जैकफ्रूट मिस्ट्री’ ने फीचर फिल्म्स कैटेगरी में बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड जीता है. इस फिल्म का निर्देशन यशोवर्धन मिश्रा ने किया है और यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ को मिला स्पेशल मेंशन: एमआर राजकृष्णन को ‘एनिमल’ (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर) के लिए स्पेशल मेंशन मिला है. इस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में थे और इसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था.

फ्लावरिंग मैन ने जीता बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म का पुरस्कार: फ्लावरिंग मैन (हिंदी) ने बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता है. इसे सौम्यजीत घोष दस्तिदार ने निर्देशित किया है और फिल्म और टेलीविजन संस्थान ऑफ इंडिया ने इसे प्रोड्यूस किया है.

गॉड वल्चर एंड ह्यूमन ने जीता बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार: ‘गॉड वल्चर एंड ह्यूमन’ ने नॉन-फीचर फिल्म कैटेगरी में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार जीता है. इसे ऋषिराज अग्रवाल ने निर्देशित किया है और स्टूडियो लिची और डॉ. राजेश चंदवानी ने इसे प्रोड्यूस किया है.

उत्पल दत्ता ने जीता बेस्ट फिल्म क्रिटिक का पुरस्कार: उत्पल दत्ता (असमिया) ने सिनेमा, विशेष रूप से असमिया सिनेमा पर अपने लेखन के लिए बेस्ट फिल्म क्रिटिक का पुरस्कार जीता है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments