मालदीव के विपक्षी नेता अब्दुल्ला शाहिद को नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) के प्रमुख हैं। 64 साल के शाहिद को सोमवार रात 10 बजे राजधानी माले में अदालत के वारंट पर हिरासत में लिया गया। शाहिद 2028 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए MDP का टिकट पाने के लिए प्रचार कर रहे थे। मालदीव पुलिस ने धिवेही भाषा में जारी बयान में गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपों से जुड़ी बाकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। गिरफ्तारी से पहले सोशल मीडिया पर बयान गिरफ्तारी से कुछ समय पहले शाहिद ने सोशल मीडिया पर लोगों से उनके बारे में झूठ न फैलाने की अपील की थी। उन्होंने अपने खिलाफ चल रहे आरोपों को मानहानिकारक बताया था। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हुलहुमाले स्थित शाहिद के घर के बाहर कई पुलिसकर्मी तैनात रहे। यहीं से उन्हें हिरासत में लिया गया। रिमांड और हिरासत को लेकर आगे कोर्ट की कार्यवाही होने की उम्मीद है।
खबर अपडेट हो रही है…
Source link

