सेना भर्ती कार्यालय ग्वालियर के अंतर्गत भर्ती वर्ष 2026-27 के लिए अग्निवीर (पुरुष एवं महिला उम्मीदवार) की ऑनलाइन लिखित परीक्षा यानी कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय सेना द्वारा यह परीक्षा 1 जून 2026 से 12 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा के लिए ग्वालियर और सागर में दो-दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं, जिन्हें डाउनलोड करना शुरू कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को रंगीन (कलर) एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। ग्वालियर और सागर में पर होगी परीक्षा
भर्ती परीक्षा को पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए ग्वालियर और सागर में कुल 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां 1 जून से 12 जून 2026 के बीच ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी जाएगी, साथ ही परीक्षार्थियों को भी एडमिट कार्ड पर जारी निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है। ग्वालियर के परीक्षा केंद्र: आईडीजेड चितौरा रोड: आयन डिजिटल जोन (IDZ), भारतीय विद्या मंदिर शिक्षा समिति, ग्राम राय, चितौरा रोड, मोरार, ग्वालियर (म.प्र.) – 474006। भारतीय विद्या मंदिर (थाटीपुर): यमुना नगर, दर्पण कॉलोनी, थाटीपुर, ग्वालियर (म.प्र.) – 474011। सागर के परीक्षा केंद्र: एसएसएचसी जैन इंस्टीट्यूट: एसएसएचसी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, एनएच-26 नरसिंहपुर रोड, एमपीईबी कॉलोनी के पीछे, मकरोनिया, सागर (म.प्र.) – 470004। अदीना इंस्टीट्यूट: अदीना इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एनएच-86 भोपाल रोड, बामहोरी सीड फार्म, जवाहरलाल नेहरू कृषि अनुसंधान केंद्र के सामने, सागर (म.प्र.) – 470002। एडमिट कार्ड डाउनलोड शुरू
ऑनलाइन लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 15 मई 2026 को ही भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर लाइव कर दिए गए हैं। उम्मीदवार वहां से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंटआउट ही साथ लेकर जाना होगा। ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटआउट मान्य नहीं होगा। एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम और निर्देशों का कड़ाई से पालन करें और समय से पहले केंद्र पर पहुंचें। हेल्पलाइन नंबर जारी; दलालों से रहें सावधान
भारतीय सेना ने साफ किया है कि सेना में चयन की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और केवल योग्यता (मेरिट) के आधार पर होती है। उम्मीदवारों को किसी भी तरह के ठगों या दलालों के झांसे में न आने की सख्त सलाह दी गई है।
Source link
अग्निवीर सेना भर्ती: ऑनलाइन लिखित परीक्षा 1 जून से: ग्वालियर और सागर में बनाए गए दो-दो परीक्षा केंद्र; वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड शुरू – Gwalior News
RELATED ARTICLES

