Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यराजस्तानअजमेर में जलदाय विभाग आज लेगा शटडाउन: दक्षिण की 40 से...

अजमेर में जलदाय विभाग आज लेगा शटडाउन: दक्षिण की 40 से अधिक कॉलोनियां होंगी प्रभावित, सप्लाई 72 घंटे में होगी – Ajmer News



अजमेर में एडीए की ओर से नसीराबाद रोड आड़ी पुलिया के यहां नाले का निर्माण कर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। इससे सड़क की जद में आ रही पाइप लाइन को बदला जाएगा।

.

जलदाय विभाग के एक्सईएन ने बताया कि पाइपलाइन बदलने के लिए शनिवार को 24 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान शनिवार शाम होने वाली सप्लाई बिहारीगंज गली 1 व 2, शिव नगर, अंगीरा नगर, धोलाभाटा सेक्टर 3, केसरी कॉलोनी, नाडीवाला बेरा, विज्ञान नगर, आनंदपुरी में रविवार शाम को होगी।

रविवार को गुर्जर धरती, जौंसगंज, भैरू चौक, कपिलवस्तु, जवाहर कॉलोनी, बालुपुरा, चौहानों का बेरा, रीको एरिया, नानक्या खेड़ा, परबतपुरा, सुभाष नगर, शक्ति नगर, चन्दनगर, सुन्दर नगर, भगवानगंज, साकेत नगर, नेहरू नगर मेन रोड, जगदम्बा कॉलोनी, शिव कॉलोनी, दानमल माथुर कॉलोनी, कल्याणीपुरा देवनारायण मंदिर, डाकलों का बेरा सहित 40 से अधिक कॉलोनियां प्रभावित रहेगी। इन क्षेत्रों में सप्लाई 72 घंटे से होगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments