सिरोही नगरपरिषद सभापति पद के लिए नामांकन भरने के आखिरी दिन बुधवार को भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। भाजपा की ओर से पूजा माली और कांग्रेस की ओर से रीतू जैन ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। अब सभापति चुनाव के लिए मतदान 21 सितंबर को होगा। भाजयुमो अध्यक्ष की पत्नी है पूजा माली
भाजपा प्रत्याशी पूजा माली एक मध्यम परिवार से आती हैं। उनके पति गोपाल माली भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पद पर रहते हुए जनहित के कई काम कर चुके हैं और जनसेवा है। गोपाल माली के मिलनसार और सेवाभावी स्वभाव का सीधा फायदा पूजा माली को मिलेगा। 7 भाइयों की इकलौती बहन रीतू जैन
दूसरी ओर कांग्रेस की रीतू जैन एक अच्छे परिवार से हैं। वह आकरा भट्टा, आबूरोड की बेटी हैं। उनके दादा शांति स्वरूप अग्रवाल आकरा भट्टा के सरपंच और आबू रोड न्याय पंचायत के अध्यक्ष रहे थे। उनके पिता भगवान अग्रवाल भी वार्ड मेंबर रह चुके हैं।
एकल परिवार में रहने वाली रीतू जैन अपने 7 भाइयों की इकलौती बहन हैं। ससुराल और आसपास के लोगों के बीच भी उनका काफी मान-सम्मान है।
Source link

