Sunday, November 1, 2026
Homeराज्यराजस्तानकूनो का चीता शावक बारां के गांव में दिखा: ग्रामीणों ने...

कूनो का चीता शावक बारां के गांव में दिखा: ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची – Baran News




मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकला चीता शावक बारां जिले के खेरूना गांव में दिखा। यह गांव केलवाड़ा रेंज के खटका नाका इलाके में है। ग्रामीणों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया।
वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और घबराने की जरूरत नहीं होने की अपील की। बारां जिले के शाहाबाद इलाके में कूनो के चीतों की आवाजाही पर वन विभाग नजर रख रहा है। इससे पहले भी कूनो के चीते कई बार इस इलाके में आ चुके हैं। कूनो नेशनल पार्क राजस्थान की सीमा से सटा है।
विभाग ने लोगों से चीते के पास नहीं जाने और उसे परेशान नहीं करने को कहा है। चीता दिखने पर वन विभाग को सूचना देने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है। ग्रामीणों को खेतों में अकेले नहीं जाने की सलाह भी दी गई है।
विभाग के मुताबिक, चीता शावक भटककर यहां पहुंचा है। टीम उसे सुरक्षित तरीके से कूनो की ओर भेजने में जुटी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments