Monday, November 3, 2025
Homeराज्यमहाराष्ट्र'अबकी बार मोदी सरकार' लिखने वाले पीयूष पांडे नहीं रहे: 'हमारा...

‘अबकी बार मोदी सरकार’ लिखने वाले पीयूष पांडे नहीं रहे: ‘हमारा बजाज’, ‘ठंडा मतलब कोका कोला’ से मशहूर हुए


  • Hindi News
  • National
  • Piyush Pandey Death | India Advertising Ad Guru Piyush Pandey Passes Away

नई दिल्ली/मुंबई5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एड गुरु पीयूष पांडे का गुरुवार को निधन हो गया। 70 साल की उम्र में मुंबई में उन्होंने अंतिम सांस ली। पीयूष ने ‘अबकी बार मोदी सरकार’ नारा लिखा था। इसके अलावा, ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ गाना लिखा था। निधन की जानकारी सुहैल सेठ ने X पर पोस्ट के जरिए दी।

पीयूष की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे गंभीर संक्रमण से जूझ रहे थे। अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे मुंबई में किया जाएगा।

पीयूष पांडे का जन्म 1955 में जयपुर में हुआ था। पीयूष पांडे के भाई प्रसून पांडे जाने माने डायरेक्टर और बहन इला अरुण सिंगर और एक्ट्रेस हैं। पीयूष पांडे के पिता एक बैंक में नौकरी करते थे। पीयूष ने कई साल क्रिकेट भी खेला।

राजस्थान में जन्म हुआ, सात बहनें और दो भाई

  • पीयूष पांडे का जन्म जयपुर, राजस्थान में 1955 में हुआ था।
  • परिवार में 7 बहनें और 2 भाई। इनमें फिल्म निर्देशक प्रसून पांडे और गायिका-अभिनेत्री इला अरुण शामिल हैं।
  • स्कूल एजुकेशन जयपुर से हुआ, दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से इतिहास में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया।
  • उन्होंने क्रिकेट भी खेला। राजस्थान राज्य-टीम के लिए रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लिया था।

काफी कम उम्र में ही विज्ञापन जगत में कदम रख दिया था

पीयूष 27 साल की उम्र में विज्ञापन जगत से जुड़ गए थे। उन्होंने शुरुआत अपने भाई प्रसून पांडे के साथ की। दोनों ने रोजमर्रा के उत्पादों के लिए रेडियो जिंगल्स की आवाज दी थी।1982 में विज्ञापन कंपनी ओगिल्वी से की। 1994 में उन्हें ओगिल्वी के बोर्ड में नॉमिनेट किया गया। पीयूष को 2016 में भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा, 2024 में उन्हें LIA लीजेंड अवॉर्ड भी मिला।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments