Wednesday, April 15, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशछिंदवाड़ा को स्वच्छता में 3 स्टार रेटिंग: 1 से 3 लाख...

छिंदवाड़ा को स्वच्छता में 3 स्टार रेटिंग: 1 से 3 लाख की रैंकिंग में देश में 25वां स्थान; स्वच्छता के लिए टीम वर्क किया – Chhindwara News


छिंदवाड़ा शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मिली है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में छिंदवाड़ा ने तीन स्टार रेटिंग मिली है, यह पिछले साल एक स्टार थी। यह रैंकिंग 1 से 3 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में दी गई है। साथ ही देशभर में छिंदवाड़ा क

.

इस उपलब्धि को लेकर नगर निगम छिंदवाड़ा में उत्साह का माहौल है। निगम आयुक्त सीपी राय ने बताया कि यह रैंकिंग भले ही बहुत ऊंची न हो, लेकिन निगम की टीम द्वारा निरंतर किए गए प्रयासों और मेहनत का परिणाम है कि शहर ने यह स्थान प्राप्त किया है।

छिंदवाड़ा नगर पालिक निगम का स्वछता रैकिंग में प्रदर्शन

4500 शहरों में हुआ मूल्यांकन स्वच्छता सर्वेक्षण के इस 9वें संस्करण में देशभर के 4500 से अधिक शहरों को शामिल किया गया था। केंद्र सरकार द्वारा कराए गए इस सर्वे में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, निस्तारण सहित 10 मापदंडों और 54 इंडीकेटर्स पर शहरों का मूल्यांकन किया गया।

आयुक्त सीपी राय ने कहा कि

QuoteImage

शहरवासियों के सहयोग, निगम कर्मचारियों की मेहनत और स्वच्छता को लेकर टीम वर्क के चलते यह मुकाम हासिल हुआ है।

QuoteImage

छिंदवाड़ा की यह रैंकिंग दर्शाती है कि नगर निगम द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार सुधार किया जा रहा है। हालांकि अभी लंबा सफर बाकी है, लेकिन पिछले वर्षों की तुलना में यह प्रगति सकारात्मक संकेत देती है। यदि इसी तरह प्रयास जारी रहे तो आने वाले वर्षों में छिंदवाड़ा और बेहतर स्थान प्राप्त कर सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments