Saturday, August 1, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशअब घर बैठे सरकारी-प्राइवेट अस्पतालों में बुक करा सकेंगे अपॉइंटमेंट: हेल्प...

अब घर बैठे सरकारी-प्राइवेट अस्पतालों में बुक करा सकेंगे अपॉइंटमेंट: हेल्प लाइन नंबर जारी, आभा आईडी और इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड भी बनवा सकेंगे – Indore News



अब घर बैठे ही लोग सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में डॉक्टर से अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। साथ ही आभा आईडी और इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड भी बनवा सकेंगे।

.

शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय में अस्पतालों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें ‘आयुष्मान भारत निरामयम हेल्प लाइन सेहत सेतु कार्यक्रम’ के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) में सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों के 78 प्रतिनिधि शामिल थे। कार्यक्रम का उद्देश्य हेल्पलाइन सेवा की कार्यप्रणाली और नागरिकों को घर बैठे डॉक्टर अपॉइंटमेंट सुविधा से अवगत कराना था।

यह सीएमएचओ डॉ. बीएस सेतिया ने बताया कि अब इंदौर, भोपाल, देवास और उज्जैन जिलों के नागरिक हेल्प लाइन नं. 18002332085 पर कॉल कर विशेषज्ञ डॉक्टरों से सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में पूर्व निर्धारित अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।

इससे अस्पताल में लंबी लाइन से मुक्ति मिलेगी और समय की भी बचत होगी। अपॉइंटमेंट्स के साथ-साथ अब इस हेल्पलाइन के द्वारा आभा आई.डी. और इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड भी बनवा सकते हैं। यह योजना पूर्व में भोपाल और सीहोर जिलों में लागू थी। इसे अब इंदौर जिले में भी शुरू किया गया है। फिलहाल यह सुविधा सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है लेकिन शीघ्र ही इसे प्राइवेट अस्पतालों में भी शुरू किया जाएगा।

यह अभिनय पहल राज्य स्वास्थ्य अभिकरण (SHA), मध्यप्रदेश द्वारा क्लिंटन फाउंडेशन के सहयोग से संचालित की जा रही है। जिले का प्रत्येक नागरिक अब हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर घर बैठे डॉक्टर से अपॉइंटमेंट बुक कर सकता है। इससे अनावश्यक दौरे और अस्पतालों की भीड़ में खड़े होने की आवश्यकता नहीं होगी। सभी को उचित समय पर इलाज मिल सकेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments