Sunday, April 12, 2026
Homeबॉलीवुडअभिनय ही नहीं, खूबसूरती की भी मिसाल हैं ये 8 अभिनेत्रियां, बॉलीवुड...

अभिनय ही नहीं, खूबसूरती की भी मिसाल हैं ये 8 अभिनेत्रियां, बॉलीवुड को चुकी हैं अलविदा


Last Updated:

Bollywood actresses who left acting after marriage: यहां हम उन 8 बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में चर्चा कर रहे हैं जिनका इंडस्ट्री में जलवा रहा है लेकिन शादी के बाद इन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली.

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना ने 2001 में अक्षय कुमार से शादी की. शादी के बाद, उन्होंने अभिनय छोड़ दिया और एक लेखक और इंटीरियर डिजाइनर के रूप में एक सफल करियर बनाया.

asin thottumkal-2025-06-2004fa456381dea5fb545f131a382013

गजनी और रेडी जैसी फिल्मों के लिए मशहूर असिन ने 2016 में उद्यमी राहुल शर्मा से शादी की. उनकी आखिरी फिल्म ऑल इज वेल (2015) थी, जिसके बाद उन्होंने अभिनय से संन्यास ले लिया. दिलचस्प बात ये है कि असिन की कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं गई.

namrata shirodkar-2025-06-c694422ecfdcda6245b7e8007d733bf1

पूर्व मिस इंडिया और अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने 2005 में तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू से शादी की. उन्होंने 2004 की फिल्म ब्राइड एंड प्रेजुडिस के बाद बॉलीवुड छोड़ दिया. अब वे अपने बच्चों की देखभाल करती हैं.

meenakshi sheshadri-2025-06-0b8ebd5901be88d3f5fb2a1599e80cfa

दामिनी और घायल जैसी हिट फिल्मों के लिए मशहूर मीनाक्षी शेषाद्रि ने 1995 में हरीश मैसूर से शादी की और अभिनय छोड़कर अमेरिका चली गई थीं. वे भी अब पर्दे पर नजर नहीं आतीं.

gayatri joshi-2025-06-5701fb8329384e921e8cafbd5ea57331

स्वदेश (2004) में अपनी प्रशंसित शुरुआत के बाद, गायत्री जोशी ने 2005 में व्यवसायी विकास ओबेरॉय से शादी की और फिल्म उद्योग से दूर हो गईं. गायत्री ग्लैमर इंडस्ट्री से पूरी तरह से गायब ही हैं.

saira bano-2025-06-06473e3c220d5ff15fa9d357ab39bce0

सायरा बानो ने 1966 में 22 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार से शादी की. उन्होंने अपने पारिवारिक जीवन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अभिनय से संन्यास लेने का फैसला किया. हालांकि, वे लाइमलाइट में कभी- कभी दिखती हैं.

gracy singh (2)-2025-06-139d2688bd0504b1687d858475833987

ग्रेसी सिंह जिन्होंने लगान और मुन्ना भाई एमबीबीएस में काम किया है. वे भी अब अपनी एक अलग दुनिया में हैं और इंस्टीट्यूट रन करती हैं. उन्होंने भी इंडस्ट्री को पूरी तरह से अलविदा कह दिया है.

ayesha takia-2025-06-a7c3e245069059abf4d545d1d2266e0a

Taarzan: The Wonder Car से डेब्यू करने वाली आयशा टाकिया ने भी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. लेकिन शादी के बाद वे भी इंडस्ट्री से दूर हैं और अपनी गर गृहस्थी में बिजी हैं.

bhagyashree-2025-06-7689960422d260e94e8d874f0029a976

भाग्यश्री ने मैंने प्यार किया (1989) में अपनी पहली फिल्म से प्रसिद्धि पाई. उन्होंने कुछ समय बाद हिमालय दासानी से शादी कर ली और अपने फिल्मी करियर से ज़्यादा अपने परिवार को प्राथमिकता देने का फैसला किया था. हालांकि, अब वे कुछ फिल्मों में मां की भूमिकाओं में दिखती हैं.

homeentertainment

अभिनय ही नहीं, खूबसूरती की भी मिसाल हैं ये 8 हीरोइनें, अब फिल्मों से हैं दूर



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments