Saturday, April 18, 2026
Homeविदेशअमेरिकी अधिकारी बोले- यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी पर पुतिन राजी: US-यूरोप...

अमेरिकी अधिकारी बोले- यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी पर पुतिन राजी: US-यूरोप सुरक्षा देंगे; आज वॉशिंगटन में ट्रम्प-जेलेंस्की मिलेंगे


  • Hindi News
  • International
  • US Security Guarantees For Ukraine; Putin Agrees NATO Style Deal | Trump Zelensky White House Meet

वॉशिंगटन डीसी6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्टीव विटकॉफ (बाएं) ने यह बयान एक टीवी इंटरव्यू में दिया। उन्होंने इसी महीने पुतिन से मॉस्को में मुलाकात की थी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने रविवार को कहा कि अलास्का में ट्रम्प के साथ हुई वार्ता में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पहली बार यूक्रेन को नाटो जैसी सुरक्षा गारंटी देने पर राजी हो गए।

CNN को एक इंटरव्यू में विटकॉफ ने बताया कि प्रस्तावित डील के तहत अमेरिका और यूरोपीय देश यूक्रेन को नाटो के आर्टिकल-5 जैसी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराएंगे।

हालांकि, विटकॉफ ने यह भी कहा कि पुतिन ने साफ किया है कि यूक्रेन को नाटो की सदस्यता पर रूस कभी राजी नहीं होगा। पुतिन ने इसे रेड लाइन बताया है।

बता दें कि आर्टिकल-5 के तहत किसी एक सदस्य देश पर हमला सभी पर हमला माना जाता है।

उधर, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की सोमवार को वाइट हाउस में ट्रम्प से मिलेंगे। उनके साथ फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, जर्मनी के चांसलर मर्त्ज, ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर और ईयू प्रमुख उर्सुला समेत 6 देशों के नेता यूक्रेन युद्ध पर चर्चा करेंगे।

जेलेंस्की-ट्रम्प 28 फरवरी को वाइट हाउस में मिले थे, इस मुलाकात में दोनों में बहस हुई थी।

जेलेंस्की-ट्रम्प 28 फरवरी को वाइट हाउस में मिले थे, इस मुलाकात में दोनों में बहस हुई थी।

जेलेंस्की ने सुरक्षा गारंटी देने पर अमेरिका का आभार जताया

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने पर अमेरिका का आभार जताया। जेलेंस्की ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताया। साथ ही कहा कि यह गारंटी सिर्फ कागजों पर नहीं होने चाहिए और इसमें यूरोप की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

उन्होंने यूरोपीय देशों से एकजुट रहने की अपील की। जेलेंस्की ने कहा,

QuoteImage

2022 में जब युद्ध शुरू हुआ था, तब यूरोप ने एकजुट होकर सहयोग दिया था। वैसी ही मजबूती अभी भी जरूरी है, ताकि असली शांति हासिल हो सके।

QuoteImage

पिछले हफ्ते ट्रम्प और पुतिन ने 3 घंटे बैठक की

रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने पिछले हफ्ते देर रात अलास्का में मुलाकात की। उनके बीच यूक्रेन जंग खत्म करने पर करीब 3 घंटे मीटिंग हुई। इसके बाद दोनों नेताओं ने सिर्फ 12 मिनट की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रम्प ने कहा कि मुझे लगता है कि हमारी बैठक बहुत सकारात्मक रही। हमने कई बिंदुओं पर सहमति जताई, लेकिन कोई डील नहीं हुई। कोई समझौता तभी होगा जब वह अंतिम रूप लेगा।

ट्रम्प ने इस बैठक को 10 में से 10 अंक दिए। वहीं, पुतिन ने कहा कि उनके लिए रूस की सुरक्षा सबसे जरूरी है। उन्होंने अगली मीटिंग मॉस्को में करने का सुझाव दिया। अपनी बात कहने के बाद दोनों नेता मंच से तुरंत चले गए।

पुतिन यूक्रेन का 20% हिस्सा छोड़ने को तैयार नहीं

रूस ने यूक्रेन के करीब 20% हिस्से, यानी लगभग 1 लाख 14 हजार 500 वर्ग किलोमीटर पर कब्जा कर रखा है। इसमें क्रीमिया, डोनेट्स्क, लुहांस्क, खेरसॉन, और जापोरिजिया जैसे क्षेत्र शामिल हैं। रूस इन क्षेत्रों को अपनी सामरिक और ऐतिहासिक धरोहर मानता है और इन्हें छोड़ने को तैयार नहीं है।

दूसरी तरफ जेलेंस्की का कहना है कि यूक्रेन की एक इंच जमीन भी रूस को नहीं देंगे। उनका मानना है कि अगर यूक्रेन अभी पीछे हटता है तो इससे देश की संप्रभुता और सुरक्षा कमजोर हो सकती है। साथ ही रूस को भविष्य में और ज्यादा हमले करने का मौका मिल सकता है।

जेलेंस्की बिना किसी शर्त के युद्धविराम की मांग कर रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा कि रूस को किसी भी हाल में यूक्रेन का दूसरा बंटवारा नहीं करने दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments