Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशगाजियाबाद में सिपाही सोहेल खान लाइन हाजिर: जन्माष्टमी पर मंदिर में...

गाजियाबाद में सिपाही सोहेल खान लाइन हाजिर: जन्माष्टमी पर मंदिर में खड़े होकर वीडियो बनाई, अल्लाह ही है और कोई इबादत लायक नहीं – Ghaziabad News


यह सिपाही सोहेल खान है, यह फोटो वीडियो से लिया गया है। जो कृष्ण जन्माष्टमी पर एक मंदिर की है।

गाजियाबाद में तैनात एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। सिपाही की जन्माष्टमी पर्व की एक वीडियो भी सामने आई है,जिसमें एक मंदिर में खड़े होकर वह धर्म संबंधी वीडियो बना रहा है, सोशल मीडिया पर वीडियो सहित सामने आने के बाद अब एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्

.

साथ ही सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं, सिपाही सोहेल खान शहर के मधुबन बापूधाम थाने में तैनात है।

सिपाही सोहेल खान (फाइल फोटो)

अल्लाह ही है और कोई इबादत नहीं

यह सिपाही सोहेल खान मधुबन बापू धाम थाना जिला गाजियाबाद में तैनात है, और यह मंदिर में खड़ा होकर वीडियो बनाता है। और कहता है अल्लाह ही है और कोई इबादत के लायक नहीं है। वीडियो बनाकर अपनी फेसबुक पर पोस्ट की।

हिंदू संगठन के नेता पिंकी चौधरी ने कहा कि पुलिस की वर्दी में यह केवल इस्लाम का कार्य कर रहा है, ऐसे लोग ही झांगुर जैसे लोगों को बढ़ावा देते हैं। धर्मान्तरण कराते हैं, लव जेहाद कराते हैं। इस पर सरकार को संज्ञान लेना चाहिए, क्योंकि ऐसे लोग पुलिस में नहीं रहने चाहिए, यह जहां रहेंगे वहीं सरकारी पद का दुरुपयोग करेंगे।

जन्माष्टमी पर बनाई गई वीडियो

जन्माष्टमी के मौके पर एक मंदिर में खड़े होकर सिपाही ने वीडियो बनाया, जिसमें बैकग्राउंड में आवाज की धुन लगाकर कहा- अल्लाह ही है और कोई इबादत के लायक नहीं है। वीडियो सामने आने के बाद यह तेजी से फेसबुक और अन्य प्लेटफ़ॉर्म पर फैल गया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गाजियाबाद के एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने तत्काल प्रभाव से सिपाही सोहेल खान को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि माहौल खराब न हो, इसके लिए तुरंत कार्रवाई की गई।

इस घटना को लेकर हिंदू रक्षा दल ने भी नाराज़गी जताई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने सोशल मीडिया ट्वीटर के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस और उच्च अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद सिपाही पर कार्रवाई की गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments