ग्लोबल मार्केट में कीमतें लगातार बढ़ने के चलते सोमवार को सोना भी 1,22,300 रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे 10 ग्राम जेवराती सोने की कीमत 1,14,100 रुपए हो गई। वहीं, चांदी भी 1.52 लाख रुपए प्रति किलो के पार हो गई। इस साल सवा नौ मह
.
उधर, इस महीने अक्टूबर तक सोना 2,200 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 3,800 प्रति किलोग्राम महंगी हो चुकी है। कमेटी के उपाध्यक्ष मनीष खूंटेटा का कहना है कि सोने-चांदी में इस तेजी कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत बढ़ना, डॉलर के मुकाबले रुपया में निरंतर गिरावट है। मौजूदा हालत को देखते हुए फिलहाल सोना-चांदी में गिरावट की संभावना कम है।
भास्कर एक्सपर्ट- अजय केडिया, डायरेक्टर, केडिया एडवाइजरी
ऐसा ट्रेंड जारी रह सकता है, क्योंकि…
- अमेरिका में बजट गतिरोध के कारण शटडाउन की स्थिति है। निवेशक सुरक्षित एसेट का रुख कर रहे हैं।
- फेडरल रिजर्व ब्याज दर घटा सकती है। इससे डॉलर कमजोर होता है। सोना-चांदी का आकर्षण बढ़ता है।
- डॉलर की वैल्यू घटने से सोना-चांदी की वैश्विक डिमांड बढ़ती है। भारत में कीमतों में उछाल आता है।
- धनतेरस, दिवाली और शादी सीजन में सोने-चांदी की मांग बढ़ती है। इससे कीमतें बढ़ रही हैं।
- एमसीएक्स में सोना-चांदी के फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट्स में भारी खरीदारी। बढ़त के अनुमान में खरीदी बढ़ी।
- हेज फंड, ईटीएफ फिर कीमती धातुओं में निवेश बढ़ा रहे। लिक्विडिटी बढ़ी है और दामों में तेजी आई है।

