Tuesday, May 19, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशअयोध्या कृषि विश्वविद्यालय में हर मंगलवार वाहन मुक्त दिवस’: पेट्रोल-डीजल की...

अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय में हर मंगलवार वाहन मुक्त दिवस’: पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की पहल, छात्र- कर्मचारी साइकिल और पैदल पहुंचे – Ayodhya News




अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील का असर दिखाई देने लगा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत को बढ़ावा देने के लिए हर मंगलवार को “वाहन मुक्त दिवस” मनाने का फैसला किया है। इस संबंध में निदेशक प्रशासन एवं परिवीक्षण सुशांत श्रीवास्तव ने आदेश जारी किया है। साइकिल और ई-वाहनों को बढ़ावा विश्वविद्यालय प्रशासन ने अधिकारियों, शिक्षकों, वैज्ञानिकों, कर्मचारियों और छात्रों से सप्ताह में कम से कम एक दिन पेट्रोल और डीजल से चलने वाले निजी वाहनों का उपयोग न करने की अपील की है। उनसे पैदल, साइकिल या ई-वाहनों से आने को कहा गया है। यह व्यवस्था विश्वविद्यालय परिसर के साथ बाहरी महाविद्यालयों और केंद्रों पर भी लागू की गई है। परिसर में दिखा असर मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में इस पहल का असर साफ दिखाई दिया। प्रसार शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष आर.के. दोहरे, कृषि महाविद्यालय की अधिष्ठाता प्रतिभा सिंह, उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता भानु प्रताप, एस.के. सिंह और अजय राजभर ई-कार से कार्यालय पहुंचे। वहीं बड़ी संख्या में छात्र और कर्मचारी साइकिल और पैदल आते नजर आए। पेट्रोल-डीजल वाहनों की एंट्री रोकी गई विश्वविद्यालय परिसर में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और डाकघर जैसी सुविधाएं होने के कारण आम लोगों का भी आना-जाना रहता है। मंगलवार को गेट नंबर एक और दो पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने पेट्रोल और डीजल वाहनों को बाहर ही रोक दिया। इस दौरान गेट के बाहर बड़ी संख्या में बाइक खड़ी दिखाई दीं, जबकि लोग पैदल परिसर में जाकर अपने काम करते नजर आए। केवल ई-वाहनों को ही परिसर में प्रवेश दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त परिसर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments