Wednesday, August 26, 2026
Homeविदेशनेपाल में सैलाब के 20 फोटो-वीडियो: तिब्बत में 5 मंजिला इमारत...

नेपाल में सैलाब के 20 फोटो-वीडियो: तिब्बत में 5 मंजिला इमारत गिराती हुई नेपाल में घुसीं लहरें, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट डूबा

  • Hindi News
  • National
  • Nepal Flood Tragedy Photos; Rasuwa Timure Bazaar Bhotekoshi Trishuli River | Hydropower Project

54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नेपाल में बुधवार को तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी। टिमुरे से त्रिशूली बाजार और बेत्रावती तक बाढ़ के पानी और मलबे ने घर, सड़कें और पुल तबाह कर दिए, जबकि एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी बह गया। कई इलाकों में बाढ़ का मंजर ऐसा था कि हेलिपैड तक बह गया और रेस्क्यू हेलिकॉप्टर को बिना उतरे लौटना पड़ा।

20 फोटो-वीडियो में देखिए नेपाल में बाढ़…

तिब्बत में तबाही मचाते हुए नेपाल में घुसी बाढ़

नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर तिब्बत के रसुवागढ़ी बॉर्डर पॉइंट पर CCTV कैमरे में बाढ़ का भयावह दृश्य कैद हुआ। यहीं से बाढ़ नेपाल में घुसी।

अचानक आई बाढ़ की चपेट में तिब्बत-चीन बॉर्डर पर मौजूद ग्यिरोंग पोर्ट भी आया। यहां मौजूद दर्जनों लोग इसमें बह गए।

नेपाल में घुसते ही बाढ़ ने पावर प्लांट का बांध तोड़ा

नेपाल-तिब्बत बॉर्डर के पास 216 मेगावाट क्षमता वाला अपर त्रिशुली-1 जल विद्युत परियोजना का बांध पानी के तेज बहाव में टूट गया।

नेपाल में बाढ़ से करीब 13 पावर प्रोजेक्ट प्रभावित हुए हैं। रसुवा और नुवाकोट जिले में नदी पर बने हुए थे। लांगटांग हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट पर काम कर रहे करीब 60 लोग लापता हैं।

बांध टूटने के बाद त्रिशूली बेसिन पर तेजी से पानी का बहाव आया।

बाजार में घुसा पानी, सब तहस-नहस कर दिया

त्रिशुली बाजार में तेज बहाव के साथ घुसा पानी अपने साथ सबकुछ बहा ले गया।

बाढ़ के बाद त्रिशूली नदी के किनारे पानी के तेज बहाव में एक पुल बह गया।

नेपाल के चितवन के कुरिनेटार में त्रिशुली नदी पर बना झूला पुल पानी के तेज बहाव से टूट गया।

नेपाल में रसुवा के तिमुरे में माल ढोने वाले वाहन, ट्रांसपोर्ट कारोबारी और कर्मचारी प्रभावित हुए हैं।

रसुवा से बाढ़ का पानी चितवन के नारायणघाट तक पहुंच गया है, यहां भगवान बुद्ध की मूर्ति तक पानी आ गया।

हेलिकॉप्टर से सर्वे-रेस्क्यू हुआ

बाढ़ में फंसे एक युवक ने अपनी टीशर्ट लहराकर इशारा किया तो सेना के हेलिकॉप्टर ने उसका रेस्क्यू किया।

नेपाल में बाढ़ के कारण एक व्यक्ति पानी में बीचोंबीच फंस गया। उसने अपनी जान बचाने के लिए एक पेड़ को पकड़ लिया।

बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए टीमें पहुंच गई हैं।

नेपाल सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने बाढ़ से तबाह हुए इलाकों का हवाई सर्वे किया। इसमें कई इलाकों में नुकसान दिखाई दिया।

पानी का बहाव रुका तो दिखा बर्बादी का मंजर

बाढ़ के तेज बहाव में लोगों के घरों का सामान बह गया। कई लोग उसे निकालने के लिए नदी में कूद गए।

बाढ़ की चपेट में आने से नेपाल के रसुवा शहर में कई इमारतें बह गईं। शहर का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया।

लोग अपनी जान बचाकर भाग रहे हैं। पीछे नदी उफान पर दिख रही है।

बाढ़ के मलबे में अपना सामान ढूंढ़ते लोग।

रसुवा जिले में पानी का बहाव थमने के बाद टूटे मकान और मलबे में दबी गाड़ियां दिखीं।

नेपाल में बाढ़ के बाद नुवाकोट जिले की तस्वीर। उफनती भोटेकोशी नदी की वजह से कई घर बह गए।

रसुवा ज़िले में पुल, सड़कें, बाज़ार सब क्षतिग्रस्त हो गईं।

————–

ये खबर भी पढ़ें…

नेपाल में बाढ़ से तबाही, कई मौतें, सैकड़ों लापता:इनमें 105 भारतीय, तिब्बत में ग्लेशियर झील फटने की आशंका; बिहार के 8 जिलों में अलर्ट

तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है। भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके में कई घरों को नुकसान पहुंचा है।

बाढ़ की चपेट में रसुवा का एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी आ गया और वह बह गया। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, अब तक 8 लोगों की मौत की खबर है।

बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। नेपाल के पर्यटन विभाग के मुताबिक, 384 लोगों का पता नहीं चल रहा है। इनमें 291 विदेशी पर्यटक हैं जिसमें 105 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments