Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशअयोध्या में दीपोत्सव के लिए 20 सेल्फी पॉइंट बनाए गए: रामायण...

अयोध्या में दीपोत्सव के लिए 20 सेल्फी पॉइंट बनाए गए: रामायण के प्रसंगों पर आधारित कलात्मक पॉइंट, डिजिटल अनुभव और संस्कृति का संगम – Ayodhya News


विजय पाठक | अयोध्या5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दीपोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए अयोध्या में 20 विशेष सेल्फी पॉइंट स्थापित किए गए हैं। ये पॉइंट रामायण के विभिन्न अध्यायों पर आधारित हैं और श्रद्धालुओं को एक अनूठा अनुभव प्रदान करेंगे। सेल्फी पॉइंट धर्मपथ, लता मंगेशकर चौक, राम की पैड़ी और रामकथा पार्क सहित अयोध्या के प्रमुख स्थलों पर लगाए गए हैं। प्रत्येक पॉइंट रामायण के किसी विशेष प्रसंग को कलात्मक रूप में दर्शाता है।

प्रेरक दृश्य और अनुभव इन पॉइंट में सुमेरु पर्वत उठाते हनुमान, श्रीराम को वर्षा से बचाते हनुमान, श्रीराम और लक्ष्मण को कंधे पर लिए उड़ते हनुमान, जटायु से श्रीराम का संवाद, अशोक वाटिका में हनुमान द्वारा मां सीता से भेंट, रावण वध, केवट से श्रीराम-सीता का मिलन, रावण पर बाण चलाते श्रीराम, लंका दहन करते हनुमान और मां सीता की अग्नि परीक्षा जैसे दृश्य शामिल हैं।

संस्कृति, श्रद्धा और डिजिटल अनुभव का संगम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि दीपोत्सव केवल प्रकाश पर्व न होकर श्रद्धा, संस्कृति और डिजिटल अनुभव का संगम बने। कार्यदायी संस्था के अनुसार, अयोध्या आधुनिक कला और आध्यात्मिक पर्यटन का केंद्र बन रही है।

ये 20 सेल्फी पॉइंट श्रद्धालुओं को ‘रामायण अनुभव’ से जोड़ने और अयोध्या को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाने का माध्यम बनेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments