पीरपैंती में कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करते राजद उम्मीदवार रामविलास पासवान।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पीरपैंती विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रामविलास पासवान को पुनः उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी की इस आधिकारिक घोषणा के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। समर्थक इसे पार्टी के मजबूत प्रदर्शन का
.
2015 से 2020 तक विधायक रह चुके है
रामविलास पासवान वर्ष 2015 से 2020 तक राजद के टिकट पर पीरपैंती के विधायक रह चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई से जुड़ी कई योजनाओं को गति दी थी। इन कार्यों के कारण वे ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में लोकप्रिय चेहरे के रूप में उभरे।
नेतृत्व पर जताया आभार
मूल रूप से चननों गांव निवासी रामविलास पासवान ने दोबारा टिकट मिलने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि राजद ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा।
समर्थकों में उत्साह
उम्मीदवारी की घोषणा के बाद से ही क्षेत्र में राजद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में समर्थक उनके आवास पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर राजद नेता जनार्दन आजाद, इंजीनियर जानिसार असलम, रंजीत साह, मुरली यादव, मुख्तार आलम, कैलाश यादव, कुंदन यादव, पवन यादव और मो. मिन्हाज आलम सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पासवान की सक्रियता और संगठन पर मजबूत पकड़ से राजद को पीरपैंती में बढ़त मिल सकती है। उनकी उम्मीदवारी से इस सीट पर मुकाबला अब और दिलचस्प हो गया है।

