Tuesday, November 24, 2026
Homeराज्यबिहारगयाजी जंक्शन पर RPF ने संभाली व्यवस्था: पटना-मुगलसराय जाने वाली ट्रेनों...

गयाजी जंक्शन पर RPF ने संभाली व्यवस्था: पटना-मुगलसराय जाने वाली ट्रेनों में भीड़; कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान और धार्मिक अनुष्ठान की परंपरा – Gayaji News




गयाजी जंक्शन पर सोमवार रात श्रद्धालुओं और यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। पटना और मुगलसराय जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ दिखी। भीड़ को संभालने और यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर व्यवस्था की। जवानों ने यात्रियों को सुरक्षित तरीके से ट्रेनों में चढ़ाया। अलर्ट मोड में रेल पुलिस RPF पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव ने जवानों के साथ व्यवस्था संभाली। CIB के निरीक्षक चंदन कुमार ने भी उनका सहयोग किया। दोनों अधिकारियों के बीच समन्वय के साथ यात्रियों की आवाजाही व्यवस्थित करने के कदम उठाए गए। ट्रेनों में चढ़ते समय अफरा-तफरी रोकने के लिए RPF जवानों ने यात्रियों को कतार में लगकर ट्रेन में चढ़ने के लिए कहा। प्लेटफॉर्म पर भीड़ जमा न हो और यात्रियों का सुरक्षित आवागमन बना रहे, इस पर भी ध्यान दिया गया। जवानों ने लगातार सक्रिय रहकर यात्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ट्रेन आने और यात्रियों के चढ़ने के दौरान विशेष सतर्कता बरती गई। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि अधिक भीड़ के कारण किसी यात्री को धक्का-मुक्की, भगदड़ या किसी अन्य अप्रिय स्थिति का सामना नहीं करना पड़े। अधिकारियों के समन्वय से संभली व्यवस्था RPF कर्मियों की सतर्कता और तत्परता के कारण प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की आवाजाही को नियंत्रित रखने में सफलता मिली। पर्व के अवसर पर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक रही। इसके बावजूद RPF की टीम लगातार मुस्तैद रही। । सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर, स्थिति सामान्य RPF की ओर से बताया गया कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। भीड़ को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है और स्टेशन परिसर में लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रियता के कारण अब तक भीड़ की स्थिति को कुशलतापूर्वक नियंत्रित किया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments