Thursday, May 28, 2026
Homeदेशकर्नाटक का संकट कांग्रेस हाईकमान के दरवाजे पर, सोनिया गांधी के घर...

कर्नाटक का संकट कांग्रेस हाईकमान के दरवाजे पर, सोनिया गांधी के घर चली मैराथन बैठक भी बेनतीजा


Last Updated:

DK Shivakumar VS Siddaramaiah: कर्नाटक में कांग्रेस की खींचतान पर सोनिया गांधी के घर बैठक हुई, लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला. इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और के. सी. वेणुगोपाल भी शामिल हुए थे.

कर्नाटक में सीएम पद को लेकर कांग्रेस में खींचतान चल रही है. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर सत्ता को लेकर जारी खींचतान की जंग अब दिल्ली आ पहुंची है. सोनिया गांधी के घर शनिवार को हुई कांग्रेस नेतृत्व की बैठक में कर्नाटक के हालात पर चर्चा की गई, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका. पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कर्नाटक को लेकर पार्टी नेतृत्व आगे भी चर्चा करेगा, ताकि इस मुद्दे को जल्द-से-जल्द सुलझाया जा सके.

कांग्रेस नेतृत्व की बैठक में दूसरे राजनीतिक मसले पर भी चर्चा की गई. कांग्रेस की बैठक के बाद के. सी. वेणुगोपाल ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस एकजुट है और किसी तरह का कोई विवाद नहीं है. इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी मौजूद थे.

दरअसल, कर्नाटक में 20 नवंबर को कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने पर, राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें बढ़ गईं. अटकलों को ‘सत्ता-साझाकरण’ समझौते की चर्चाओं से बल मिला, जिसके बारे में कहा जाता है कि 2023 में पार्टी के सत्ता में आने के दौरान यह समझौता हुआ था.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

homenation

कर्नाटक संकट कांग्रेस हाईकमान के दरवाजे पर, सोनिया के घर चली बैठक भी बेनतीजा



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments