टोंक में बरौनी थाना क्षेत्र के सहला में गुरुवार रात को जिला अस्पताल भर्ती पिता को खाना देकर वापस गांव लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो है। अज्ञात वाहन ने पीछे से उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। बाद में उसे स
.
पुलिस के अनुसार डारडातुर्की निवासी ताहिर (25) पुत्र मुजीब कलंदर के पिता की तबीयत खराब होने पर गत दिनों सआदत अस्पताल में भर्ती कराया था। गुरुवार शाम को ताहिर बाइक पर सवार होकर टोंक अस्पताल में भर्ती उसके पिता का खाना लेकर आया था। यहां खाना देने के बाद वह रात को गांव के लिए रवाना हो गया।
युवक की मौत के बाद परिजनों के बयान लेती पुलिस।
इलाज के दौरान तोड़ा दम इस दौरान रात करीब 8.30 बजे सोहेला में अज्ञात वाहन ने उसके टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन को ड्राइवर भागकर ले गया। कुछ देर बार वहां से निकल रहे वाहन चालकों और राहगीरों ने उसे लहूलुहान हालत में ये एम्बुलेंस बुलाकर सआदत अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान कुछ देर में ही दम तोड़ दिया। पुलिस उसका शव मॉर्च्युरी में रखवा दिया था।

