Sunday, November 29, 2026
Homeविदेशपाकिस्तान के बलूचिस्तान में 11 कोयला खदान मजदूरों की हत्या: हथियारबंद...

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 11 कोयला खदान मजदूरों की हत्या: हथियारबंद हमलावरों ने गाड़ियां रोककर अगवा किया, पहाड़ों पर ले गए; बाद में शव बरामद


कराची2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को 11 कोयला खदान मजदूरों की हत्या कर दी गई।

पुलिस के मुताबिक, हथियारबंद हमलावरों ने कोह्लू जिले के चामालांग इलाके में मजदूरों को ले जा रही दो गाड़ियों को रोका। इसके बाद सभी मजदूरों को अगवा कर पास के होसरी पहाड़ों की ओर ले गए। बाद में इसी इलाके से उनके शव बरामद किए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तैयब इकबाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। हमलावरों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

हथियारबंद हमलावरों ने गाड़ियां रोककर मजदूरों को अगवा किया और पहाड़ पर ले जाकर हत्या कर दी।

हथियारबंद हमलावरों ने गाड़ियां रोककर मजदूरों को अगवा किया और पहाड़ पर ले जाकर हत्या कर दी।

अब तक चार मजदूरों की पहचान हुई

पुलिस के मुताबिक, मारे गए 11 मजदूरों में से चार की पहचान कर ली गई है। ये सभी जियारत जिले के डुकी इलाके के रहने वाले थे। बाकी सात मजदूरों की पहचान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

अब तक किसी संगठन या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

अफगानिस्तान की सीमा से लगा बलूचिस्तान पाकिस्तान का अशांत प्रांत है। यहां पिछले कुछ सालों में अपहरण और हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं। हथियारबंद गुट आम लोगों और सुरक्षाबलों को निशाना बनाते रहे हैं।

बलूचिस्तान को अलग देश बनाने के लिए लड़ रहे हथियारबंद संगठन

बलूचिस्तान में लंबे समय से पाकिस्तान सरकार के खिलाफ अलगाववादी आंदोलन चल रहा है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) जैसे संगठन पाकिस्तान से अलग स्वतंत्र देश बनाने की मांग करते हैं।

इन संगठनों का आरोप है कि केंद्र सरकार बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों का फायदा उठाती है, जबकि स्थानीय लोगों को उनका हक नहीं मिलता।

क्षेत्रफल के लिहाज से बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है। यहां कोयला, प्राकृतिक गैस, तांबा और सोने के बड़े भंडार हैं। इसके बावजूद यह पाकिस्तान के कम विकसित इलाकों में शामिल है। यहां अलगाववादी संगठनों और पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के बीच लंबे समय से संघर्ष चल रहा है।

पहले भी कोयला मजदूरों पर हो चुके हैं हमले

बलूचिस्तान में खदानों और वहां काम करने वाले मजदूरों पर हमले पहले भी हो चुके हैं।

अक्टूबर 2024: डुकी जिले में हथियारबंद हमलावरों ने कोयला खदान मजदूरों को निशाना बनाया था। इस हमले में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

जनवरी 2021: माछ इलाके में 11 कोयला खदान मजदूरों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली थी। मारे गए सभी मजदूर हजारा समुदाय के थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments