Friday, August 7, 2026
Homeलाइफस्टाइलचाहते हैं मजबूत और चमकदार दांत? 20 की उम्र के बाद जरूर...

चाहते हैं मजबूत और चमकदार दांत? 20 की उम्र के बाद जरूर फॉलो करें ये 10 आदतें


दांत हमारे शरीर का सबसे जरूरी हिस्सों में से एक हैं, लेकिन फिर भी लोग इसकी देखरेख में कमी छोड़ देते हैं। कभी कुछ लोगों के दांत पीले हो जाते हैं तो कुछ सड़न का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में जानिए दांतों की केयर के लिए 10 जरूरी आदतें।

दांतों के केयर को अक्सर इग्नोर किया जाता है। बहुत लोग दांतों को लेकर इतने लापरवाह हो जाते हैं कि उनके दांत कम उम्र से ही सड़ने लगते हैं। वहीं कुछ लोगों के दांत पीले हो जाते हैं। दांतों की इन समसयाओं से निपटने के लिए आपको अपनी 20 साल की उम्र से ही 10 हाइजेनिक आदतों को फॉलो करना चाहिए। ये आदतें खुद डेनचिस्ट इशिता जखनवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

1) दिन में दो बार ब्रेश

एक्सपर्ट लिखती हैं कि वह खुद दिन में दो बार 2 मिनट तक ब्रश करती हैं। हालांकि वह रात में ब्रश करने पर ज्यादा ध्यान देती हूँ। अगर आप सिर्फ एक बार अच्छी तरह से ब्रश करती हैं तो वह समय सोने से पहले का होना चाहिए। इसी समय कैविटीज या कीड़ा लगना शुरू होता है।

2) फ्लॉास करना

कई बार वहां तक टूथब्रश छिपी हुई कैविटीज तक नहीं पहुंच पाता जिसकी वजह से दांतों के बीच कीड़ा लग सकता है। ऐेसे में आप चाहें तो दिन में एक बार फ्लॉस का इस्तेमाल करें।

3) रात में पानी से कुल्ला नहीं करना

एक्सपर्ट कहती हैं कि वह रात के समय ब्रश करने के बाद पानी से कुल्ला नहीं करती। वह टूथपेस्ट को दांतों पर लगा रहने देती हैं। फ्लोराइड का दांतों पर ज्यादा देर तक रहना फायदेमंद होता है।

4) एसिडिक चीजें खाने से पहले ब्रश

एक्सपर्च नाश्ते और कॉफी पीने से पहले ब्रश करती। खासकर तब ब्रश जरूर करती हैं जब वह कुछ एसिडिक चीज खाती हैं। दरअसल, एसिड वाली चीजें खाने के बाद इनेमल नरम हो जाता है, इसलिए तुरंत ब्रश करने से फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है।

5) व्हाइटनिंग प्रोडक्ट्स इस्तेमाल

दांतों को चमकाने के लिए वह ऐसे व्हाइटनिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं जिसमें पेरोक्साइड है। अगर आप किसी ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं जिसमें पैरोकसाइड वहीं है तो वह आपके दांतों को व्हाइट नहीं कर रहा है।

6) ब्रश ना करने पर जाइलिटोल गम

जाइलिटोल गम एसिड को बेअसर करने और कैविटी पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है।

7) पूरे दिन पानी पीना

पानी ओवरऑल हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। इनेमल को बचाने का यह सबसे आसान तरीका है। इसमें आपको दिनभर घूंट-घूंट करके पानी पीना होगा।

8) पूरे दिन स्नैक्स नहीं खाना

चीनी की मात्रा से ज्यादा जरूरी है कि आप कितनी बार खा रहे हैं। लगातार कुछ न कुछ खाते रहने से मुंह में एसिड बना रहता है।

9) प्रोफेशनल क्लीनिंग करवाना

डेंटिस्ट कहती हैं कि वह साल में दो बार प्रोफेशनल क्लीनिंग करती है।

10) सही नेचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल

एक्सपर्ट ऐसे कि सी भी नेचुरल प्रोडक्च का इस्तेमाल नहीं करती हैं जिसमें फ्लोराइड नहीं होता। मजबूत इनेमल हमेशा ट्रेंडी लेबल्स से बेहतर होता है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments