अमेरिका के अलग-अलग राज्यों में वोटिंग खत्म होने के साथ ही मिडटर्म चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में बढ़त मिली है, जबकि सीनेट में भी दोनों पार्टियों के बीच मुकाबला जारी है। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के शुरुआती रुझानों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी 41 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। हाउस में कुल 435 सीटें हैं और सभी सीटों पर चुनाव हो रहा है। सीनेट की 100 सीटों में से 35 पर इस बार चुनाव हो रहा है। एनबीसी के मुताबिक, सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के पास फिलहाल 43 और रिपब्लिकन पार्टी के पास 31 सीटें हैं। बाकी 26 सीटों पर नतीजे आने बाकी हैं। सीनेट में बहुमत के लिए 51 सीटों की जरूरत होती है।
Source link

