Monday, November 23, 2026
Homeराज्यबिहारटक्कर के बाद लोगों ने पुलिस गाड़ी से शराब उठाई: सीतामढ़ी...

टक्कर के बाद लोगों ने पुलिस गाड़ी से शराब उठाई: सीतामढ़ी के सुप्पी में डायल 112 की बाइक से भिड़ंत; थानाध्यक्ष बोले- किसी ने झोले में रखी थी बोतलें – Sitamarhi News




सीतामढ़ी में सुप्पी थाना क्षेत्र के ससौला स्वास्थ्य केंद्र के सामने डायल 112 की पुलिस गाड़ी और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। इसी बीच पुलिस वाहन में रखे झोले से शराब की बोतलें मिलने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे लूटना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस वाहन में शराब पहुंचने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। घायल को अस्पताल में कराया भर्ती डायल 112 की गाड़ी और एक मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई थी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान डायल 112 की गाड़ी में रखे एक झोले से सौफी शराब की बोतलें दिखाई दीं। बताया जा रहा है कि झोले में करीब 10 से 12 सौफी शराब की बोतलें थीं। शराब की बोतलें देखते ही मौके पर मौजूद कुछ लोग उन्हें उठाकर ले जाने लगे। देखते ही देखते वहां शराब लूटने की स्थिति बन गई। इस दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि शराब से भरा झोला पुलिस की गाड़ी में कैसे पहुंचा और उसे किसने रखा था। पुलिस बोली किसी ने झोले में रखा शराब इस संबंध में सुप्पी थानाध्यक्ष ने बताया कि डायल 112 की गाड़ी से मोटरसाइकिल की टक्कर हुई थी। इसमें बाइक सवार घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि किसी ने झोले में शराब रख दी थी। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। CCTV खंगाला जा रहा थानाध्यक्ष के अनुसार, आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके जरिए पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब से भरा झोला डायल 112 की गाड़ी में किसने रखा था। जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments