सुशील सिंह | पूरा बाजार(अयोध्या), अयोध्या4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
थाना महराजगंज।
अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना राजेपुर स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के पास हुई।
मृतक शिवांग वर्मा अपनी बाइक से मया बाजार से शहर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद शिवांग असंतुलित होकर सड़क किनारे रखे ईंट के चट्टे से जा टकराए।
घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी 0916 मौके पर पहुंची। घायल युवक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरा बाजार ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थाना अध्यक्ष महाराजगंज राजेश सिंह ने बताया कि मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई। शिवांग वर्मा ग्राम अलनाभारी के रहने वाले थे। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पंचायतनामा भरवाकर मोर्चरी भेज दिया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना में शामिल वाहनों की संख्या UK07FQ3474 (बाइक) और UP45AS5561 (चार पहिया वाहन) थी।