Thursday, September 17, 2026
Homeटेक्नोलॉजीडेली 1 घंटा गीजर ऑन रखने पर कितनी बिजली होगी खपत? अभी...

डेली 1 घंटा गीजर ऑन रखने पर कितनी बिजली होगी खपत? अभी जान लें कैल्कुलेशन, नहीं तो बिल देगी झटका


Image Source : UNSPLASH
इलेक्ट्रिक गीजर

क्या आप भी सर्दियों में घंटों तक गीजर ऑन करके छोड़ देते हैं? गीजर की वजह से आपके घर के इलेक्ट्रिसिटी का बिल ज्यादा आ रहा है? अगर हां तो बता दें कि इन दिनों आने वाले इलेक्ट्रिक गीजर ऑटो-कट फीचर के साथ आते हैं, जिसकी वजह से इलेक्ट्रिसिटी की बचत होती है। सर्दियों में डेली 1 घंटा गीजर ऑन रखते हैं तो कितनी इलेक्ट्रिसिटी खर्च होगी? अगर, आप जानना चाहते हैं तो आपको इस आसान कैल्कुलेशन की समझ होनी चाहिए।

इस तरह करें कैल्कुलेट

गीजर द्वारा इलेक्ट्रिसिटी बिल की खपत कैल्कुलेट करने के लिए आपको सबसे पहले उसके वॉटेज का पता होना चाहिए। इसके लिए आपको गीजर का लेबल चेक करना होगा। उदाहरण के तौर पर अगर, आप 2000W वाला इलेक्ट्रिक गीजर यूज करते हैं और डेली 1 घंटे ये ऑन रहता है तो कुल 2kWh यानी 2 यूनिट बिजली की खपत करता है। ऐसे में पूरे महीने में कुल 60 यूनिट्स बिजली खर्च होगी।

एवरेज इलेक्ट्रिसिटी की कीमत देखी जाए तो ये करीब 8 रुपये प्रति यूनिट है। इस तरह से पूरे महीने में 60 x 8 = 480 रुपये का खर्च आएगा। हालांकि, कुछ और भी फैक्टर्स हैं, जो आपके गीजर द्वारा इलेक्ट्रिसिटी खपत को बढ़ा सकता है। पानी ज्यादा गर्म करने के लिए ज्यादा एनर्जी की खपत होगी। इसके अलावा गीजर का इंसुलेशन अगर खराब है तो हीट लॉस होगा और ज्यादा बिजली की खपत हो सकती है।

कैसे करें बचत?

  • आजकल आने वाले गीजर ऑटोकट फीचर के साथ आते हैं। अगर, आप पुराना गीजर यूज कर रहे हैं तो तब ही इस्तेमाल करें जब आपको गर्म पानी की जरूरत हो।
  • गीजर के थर्मोस्टेट को मॉडरेट टेम्परेचर पर रखें ताकि पानी गर्म करने के लिए ज्यादा एनर्जी न खर्च हो सके।
  • गर्म पानी वाले पाइप और इंसुलेशन को चेक करना चाहिए।
  • गीजर की रेगुलर सर्विस बेहद जरूरी है, ताकि एलिमेंट सुरक्षित रहे और इलेक्ट्रिसिटी की खपत कम हो।

यह भी पढ़ें –

विवाद के बीच संचार साथी ऐप ने बनाया रिकॉर्ड, एक महीने में चार गुना बढ़ा डाउनलोड

मोबाइल टावर से निकल रहा कितना रेडिएशन, इस सरकारी वेबसाइट से करें चेक





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments