Saturday, October 31, 2026
Homeटेक्नोलॉजीजापानी कंपनी ने लॉन्च किया 99.9Wh की दमदार बैटरी वाला लैपटॉप, मिलेगा...

जापानी कंपनी ने लॉन्च किया 99.9Wh की दमदार बैटरी वाला लैपटॉप, मिलेगा 30 घंटे का बैकअप


जापानी कंपनी NEC ने 99.9Wh की बड़ी बैटरी वाला लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। बड़ी बैटरी होने के वावजूद इस लैपटॉप का वजन महज 1 किलोग्राम है। इस फ्लैगशिप लैपटॉप में 32GB रैम का सपोर्ट मिलता है। इस लैपटॉप में Intel का AI फीचर वाला Core Ultra 7 355 चिपसेट दिया गया है। इस चिपसेट को Cinebench 2024 में 650 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। यह स्कोर एप्पल के M3 प्रोसेसर के मुकाबले 5% ज्यादा है।

Lavie X14 के फीचर्स

जापानी कंपनी NEC का यह लैपटॉप Lavie के नाम से लॉन्च किया गया है। यह लैपटॉप जापानी कंपनी NEC और Lenovo की साझेदारी से तैयार किया गया है। इस लैपटॉप में 14 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह स्लिम डिजाइन और लाइटवेट के साथ आता है। इसके लैपटॉप का डिस्प्ले FHD+रेजलूशन को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इस लैपटॉप को फिलहाल जापान में लॉन्च किया है।

Lavie X14 में कंपनी ने Intel Core Ultra 7 355 चिपसेट दिया है, जिसके साथ 32GB LPDDR5x रैम का सपोर्ट मिलता है। इस लैपटॉप में कंपनी ने 512GB स्टोरेज का सपोर्ट दिया है। इसमें 1080p IR कैमरा दिया गया है। साथ ही, इसमें मल्टीटच ट्रैकपैड और जेस्चर का सपोर्ट भी मिलता है। इस लैपटॉप की कीमत 364870 येन यानी लगभग 2,20,491 रुपये है।

इस लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने डुअल Thunderbolt 4 Type C का सपोर्ट मिलता है। साथ ही, इसमें डुअल USB 3.2 Gen 2 Type A का सपोर्ट भी दिया गया है। यह HDMI और MicroSD कनेक्टिविटी जैसे सपोर्ट से भी लैस है। यही नहीं, इसमें इथरनेट (LAN) और WiFi 7 के साथ-साथ 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है।

रेडमी का बड़ी बैटरी वाला लैपटॉप

इससे पहले चीनी कंपनी Redmi ने 72Wh की दमदार बैटरी वाला लैपटॉप लॉन्च किया है। रेडमी का दावा है कि इसे सिंगल चार्ज में 19.5 घंटे तक यूज किया जा सकता है। रेडमी का यह लैपटॉप Intel Wildcat Lake चिपसेट और LPDDR5X मेमोरी और डुअल फैन सेटअप को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह 30W एनर्जी को ट्रांसफर कर सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए दो फुल फंक्शन USB Type C 3.2 Gen 2 पोर्ट दिए गए हैं। वहीं, इसमें HMDI 2.1 पोस्ट और दो USB Type A पोर्ट दिए गए हैं। साथ ही, इसमें 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।

यह भी पढ़ें – 5 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments