BSNL लगातार सस्ते रिचार्ज प्लान के जरिए यूजर्स को बेहतर ऑफर दे रहा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के पास 365 दिन की वैलिडिटी वाला एक ऐसा ही सस्ता रिचार्ज प्लान है, जिसमें डेली 3GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी शेयर की है।
365 दिन वाला प्लान
BSNL इंडिया ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस प्लान के बारे बताया कि यह 365 दिन की वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान 2799 रुपये की कीमत में आता है। इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को डेली 3GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का भी बेनिफिट मिलेगा।
भारत संचार निगम लिमिटेड का यह रिचार्ज प्लान निजी टेलीकॉम कंपनियों के एनुअल प्लान से 1000 रुपये से 1200 रुपये तक सस्ता मिलेगा। BSNL ने हाल के दिनों में अपने नेटवर्क को भी एक्सपेंड किया है। कंपनी ने पूरे देश में लाखों नए 4G टावर लगाए हैं। ये सभी 4G टावर पूरी तरह से 5G रेडी हैं। सरकारी टेलीकॉम जल्द ही 5G सर्विस को भी लॉन्च करने वाली है। BSNL ने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी है।
एक्सीडेंटल कवर वाला प्लान
BSNL ने पिछले दिनों एक और 365 दिन वाला प्लान पेश किया है। यह प्रीपेड प्लान खास तौर पर एक्सीडेंटल कवर के साथ आता है। इसमें यूजर्स को 1 लाख रुपये का एक्सीडेंटल कवर और 10,000 रुपये का साइबर इंश्योरेंस ऑफर किया जा रहा है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने इस प्लान को 2499 रुपये की प्राइस में पेश किया है।
इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में कहीं भी कॉल करने के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। वहीं, यूजर्स को इसमें डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलेगा। इस प्लान के इंश्योरेंस बेनिफिट्स की बात करें तो पर्सनल एक्सीडेंटल कवर में रोड एक्सीडेंट, बर्न यानी आग से जलने पर, सर्प दंश, बिजली गिरने और इलेक्ट्रिक शॉक लगने पर इस एक्सीडेंटल इंश्योरेंस का लाभ ले सकेंगे।
यह भी पढ़ें – OnePlus ने लॉन्च किया 16GB रैम वाला धांसू गेमिंग फोन, मिलेगी 9000mAh की दमदार बैटरी

