Friday, July 31, 2026
Homeलाइफस्टाइलवेट लॉस करना है तो इस एक गोल्डन रूल को सबसे पहले...

वेट लॉस करना है तो इस एक गोल्डन रूल को सबसे पहले फॉलो करें, तभी घटेगा वजन


How to burn fat without exercise naturally: वेट लॉस करना चाहते हैं तो सबसे पहला स्टेप जिम जाना नहीं होता बल्कि वेट लॉस का पहला गोल्डन रूल कैलोरी डेफिसेट होता है,  डिटेल में समझें कैसे?

वेट लॉस करना तो सभी चाहते हैं लेकिन ये हर किसी के बस की बात नहीं होती। इसका कारण है जानकारी की कमी। आमतौर पर जब किसी को वेट लॉस के लिए बोला जाता है तो वो सबसे पहले जिम जाने का प्लान बनाता है। जबकि वेट लॉस का गोल्डन रूल जिम जाना या एक्सरसाइज करना नहीं है। किसी भी एक्सपर्ट के पास जाएंगे तो सबसे पहले वो आपके डाइट से कैलोरी को बाहर करेगा और यहीं गोल्डन रूल है। जिसे वेट लॉस के लिए सबसे पहले फॉलो करने की जरूरत होती है। तो चलिए जानें क्या है वेट लॉस का गोल्डन रूल।

वेट लॉस का गोल्डन रूल है कैलोरी डेफिसिट

वेट लॉस का पहला और सबसे जरूरी नियम है कैलोरी डेफिसेट, मतलब कम कैलोरी कंज्यूम करना। अपनी डाइट से सबसे पहले एक्स्ट्रा कैलोरी को बाहर निकाले। तो ये आखिर होगा कैसे तो बता दें कि जितनी मात्रा में आप कैलोरी दिनभर में खाते हैं सबसे पहले उसे बर्न करें। अगर आप दिनभर में 300 कैलोरी खाते हैं तो उतना पूरा आप बर्न नहीं कर पाते हैं और इसीलिए एनर्जी फैट सेल्स में कन्वर्ट हो रही। तो अगर आप कैलोरी उनती बर्न नहीं कर पा रहे तो कैलोरी खाना बंद कर दें। मतलब अपने खाने में कैलोरी की मात्रा को कम करें, यहीं है कैलोरी डेफिसेट।

उदाहरण से कैसे समझें कैलोरी डेफिसेट

कैलोरी डेफिसेट को उदाहरण से समझें तो अगर आप एक प्लेट चावल और दो रोटी एक मील में खाते हैं तो आपको सबसे पहले ठीक इसका आधा खाना शुरू करना होगा। दो रोटी को एक रोटी में बदलिए और जितने चावल आप खाते हैं उसको आधा कर दें। इसके अलावा दिनभर की डाइट में गिनती करें कि आपने कितने बिस्कुट, नमकीन, चाय, चिप्स, रोटी, चावल और दूसरी चीजों को खाया है।

इन सारी चीजों को हटाकर अपनी डाइट में लो कैलोरी फूड जैसे फल, सलाद को शामिल करें। प्रोटीन को कार्ब की जगह रिप्लेस करें। रोटी-चावल कार्ब का मेन सोर्स होते हैं तो इसे आधा कर दें। जब आप कैलोरी कम खाते हैं तो आपकी बॉडी का वजन कम होने में मदद मिलता है।

इसके साथ फॉलो करें ये चीजें

कैलोरी डेफिसेट फॉलो करने के साथ आपको अपने फिजिकल वर्क पर फोकस करना है। जिम जाना जरूरी नहीं, वॉक करे, दिनभर में दूसरे फिजिकल वर्क करें और एक्टिव रहें। एक बार जब आप इन रूल्स को फॉलो करते हैं तो बॉडी को हल्कापन फील होता है। फिर जब मसल्स लूज होगी तो उसकी टोनिंग के लिए जिम जाना स्टार्ट करें।

पानी पिएं

कैलोरी कंट्रोल करने के लिए क्रम में कई बार भूख का एहसास होता है तो ऐसे वक्त पर पानी पिएं। जब आप पानी पीते हैं तो पता चलता है कि आपको भूख से ज्यादा प्यास की जरूरत थी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments