Tuesday, July 28, 2026
Homeलाइफस्टाइलमहिलाएं किचन में काम करते-करते करें ये 5 एक्सरसाइज, रहेंगी फिट और...

महिलाएं किचन में काम करते-करते करें ये 5 एक्सरसाइज, रहेंगी फिट और एक्टिव


होममेकर महिलाओं का ज्यादातर समय किचन में बीतता है। अगर आप भी दिन के ज्यादा घंटे किचन में बिताती हैं और फिटनेस पर ध्यान कम देती हैं तो आज से घर के काम करते हुए इन 5 एक्सरसाइज को करना शुरू कर दें। 

महिलाएं पूरे घर का ख्याल रखती हैं लेकिन जब खुद का ख्याल रखने की बात आती है तो अक्सर लापरवाही कर जाती हैं। जबकि सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। जब आप रोजाना खुद की अच्छी देखभाल करते हैं को बीमारियों का खतरा कम हो जाता है, इम्यूनिटी बढ़ती है और काम करने की क्षमता में सुधार होता है। ज्यादातर हाउसमेकर महिलाएं अपने दिन का ज्यादा समय किचन के काम करते हुए बिताती हैं, दिनभर घर के काम करने के बाद एक्सरसाइज के लिए अलग से समय निकालना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में हम आपको 5 उन एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जो आप किचन में काम करते हुए कर सकती हैं।

1) काफ रेजेज

दिनभर खड़े रहकर काम करने पर पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए पैरों की एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। किचन में बर्तन धोते समय आप काफ रेजेज एक्सरसाइज को कर सकती हैं। इसके लिए अपने पैरों को कूल्हे की चौड़ाई के बराबर दूरी पर रखकर खड़े हों। फिर धीरे-धीरे अपने पंजों के बल ऊपर उठें, फिर अपनी एड़ियों को नीचे लाएं। इसे 15-20 बार दोहराएं। इससे पिंडलियां मजबूत होती हैं, संतुलन बेहतर होता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।

2) स्क्वैट्स

इस एक्सरसाइज को करने से जांघों, कूल्हों और ग्लूट्स यानी कूल्हे की मांसपेशियों को मजबूत होती हैं। शाम के समय कपड़े समेटते टाइम आप इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं। इसे करने के लिए कमर से झुकने के बजाय, कपड़े या बास्केट उठाने के लिए नीचे बैठकर स्क्वैट करें। अपनी पीठ सीधी रखें और घुटनों को पंजों के पीछे रखें। आप रोजाना 10-15 स्क्वैट्स करते हुए शुरुआत करें।

3) पेट की मांसपेशियों को कसना

ये एक्सरसाइज कोर को मजबूत करने और पोस्चर को बेहतर बनाने में मदद करती है। झाड़ू लगाते, खाना बनाते या दूध उबलने का इंतजार करते समय अपने पेट की मांसपेशियों को कसें और 10 सेकंड तक रोककर रखें, फिर ढीला छोड़ दें। इसे कम से कम 10 बार दोहराएं।

4) खड़े रहकर पैर उठाना

खाना बनाते समय करने के लिए ये एक अच्छी एक्सरसाइज है। इसे करते समय सपोर्ट के लिए किचन काउंटर को पकड़ें। एक्सरसाइज के लिए एक पैर को साइड में या पीछे की ओर उठाएं, फिर धीरे-धीरे नीचे लाएं। हर पैर से 10–15 बार दोहराएं। ये एक्सरसाइज कूल्हे की मजबूती और संतुलन को बेहतर बनाने में मदद करती है।

5) कंधे घुमाना, गर्दन को स्ट्रेच और उंगलियां मोड़ना

किचन के काम करते समय गैप लें और अपने कंधों को 10 बार आगे और पीछे की ओर घुमाएं। इसके अलावा धीरे-धीरे अपने सिर को हर कंधे की तरफ झुकाएं और कुछ सेकंड तक रोककर रखें। उंगलियों की एक्सरसाइज करने के लिए सबसे अच्छा है कि आप आटा गूंथे। इससे उंगलियां मूव होती हैं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments