Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यबिहारअररिया-गलगलिया रेल लाइन पर इंजन का सफल ट्रायल रन: 120 किमी...

अररिया-गलगलिया रेल लाइन पर इंजन का सफल ट्रायल रन: 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा, स्थानीय लोगों ने फूलों से किया स्वागत – Araria News


अररिया रेलवे कोर्ट स्टेशन से गलगलिया तक नई रेल परियोजना के लिए पहली बार इंजन का सफल परीक्षण हुआ। इस दौरान इंजन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा। रहमतपुर, खवासपुर, लक्ष्मीपुर, कुर्साकाटा, बरदाहा और कालियागंज स्टेशनों पर स्थानीय लोगों ने फूलो

.

नई रेल परियोजना के ट्रायल रन के दौरान सांसद प्रदीप कुमार सिंह रहे मौजूद।

गुणवत्ता जांचने के लिए किया परीक्षण

ट्रायल इंजन में जीएम कंस्ट्रक्शन अरुण कुमार चौधरी, अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह, बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री विजय मंडल और राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संयोजक अजय झा मौजूद थे। रेलवे के जीएम कंस्ट्रक्शन ने इस परियोजना की गुणवत्ता जांचने के लिए ही ट्रायल रन किया है।

QuoteImage

यह परीक्षण परियोजना की गुणवत्ता जांचने के लिए किया गया। निरीक्षण के बाद इसे कमिशनर ऑफ रेलवे सेफ्टी को सौंपा जाएगा। – अरुण कुमार चौधरी, जीएम कंस्ट्रक्शन

QuoteImage

पीएम मोदी जल्द रेल लाइन का करेंगे उद्घाटन

सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि, “दो-तीन साल पहले जब यह परियोजना शुरू हुई थी, तब लोगों को संदेह था। उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले रेल लाइन चालू करवाने का वादा पूरा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इस रेल लाइन का विधिवत उद्घाटन करेंगे।”

यह रेल परियोजना सीमांचल के ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाएगी। इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। स्थानीय लोगों का उत्साह इस परियोजना की सफलता को दर्शाता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments