Friday, July 31, 2026
Homeराज्यबिहारअररिया में महिला की करंट लगने से मौत: पशु को कर...

अररिया में महिला की करंट लगने से मौत: पशु को कर रही थी घर के अंदर, 220 वोल्ट की तार की चपेट में आई – Araria News




अररिया में गुरुवार रात करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। घटना सदर प्रखंड अंतर्गत जमुवा वार्ड संख्या-08 की है। मृतका की पहचान गम खातून (30) के रूप में हुई है। वे अपने घर के दरवाजे पर पशु को अंदर कर रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। परिजनों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। खुले बिजली के तार की चपेट में आने से हादसा परिजनों के अनुसार, घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे हुई। बेगम खातून पशु को घर के अंदर कर रही थीं, उसी दौरान वह 220 वोल्ट के खुले बिजली के तार की चपेट में आ गईं। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ीं। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर महिला की न तो पल्स मिल रही थी और न ही हार्ट बीट। ईसीजी जांच में भी कोई गतिविधि नहीं पाई गई, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना ने इलाके में बिजली सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि खुले तारों की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments